18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20250220 WA0021
मध्यप्रदेश

विदाई कोई भी हो उसमे द्रवित होना स्वभाविक है – एसडीओपी लोकेश डाबर

Bundelikhabar

कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 वी के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
पाटन /संवाददाता

नगर स्थित तान्या कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने बड़े भाई बहनों को भावभीनी विदाई देने के लिए समारोह का आयोजन किया जिसमें आमंत्रित अतिथि एवं प्रबुद्ध जनों के रूप में पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर , शासकीय शोभा सिंह महाविद्यालय पाटन की प्राचार्य सुनीता शर्मा उपस्थिति रही । एसडीओपी डाबर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की विदाई के समय हृदय का द्रवित हो जाना स्वाभाविक ही है किंतु इसे दुख के रूप में ना लेकर हमें आगामी जीवन पथ पर बढ़ाने के लिए तैयार होना चाहिए। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने कहा कि आज आपकी विदाई की बेला है किंतु आज के बाद से आपके जीवन का एक नया अध्याय भी शुरू होने वाला है आप विद्यालय को छोड़कर महाविद्यालय की शिक्षा से परिचित होंगे उस परिवेश से परिचित होंगे जहां पर आपको नित्य नवीन उपक्रम देखने के लिए मिलेंगे। संस्था के प्राचार्य चरण सिंह ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए अनुशासन चरित्र आचरण आदि पर विशेष बात करते हुए कैरियर गाइडेंस से संबंधित विषय भी छात्रों के सामने रखा एवं छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के उप्राचार्य सुजीत सिंह ठाकुर ने छात्रों से बात करते हुए उन्हें बताया कि हमें अपना चरित्र पारदर्शी रखना चाहिए अपने जीवन में ऐसे ही कामों पर जोर देना चाहिए जिनका जिक्र हम किसी से भी कर सकते हैं। इस अवसर पर पुलिस विभाग के मेजर मुकेश पटेल और विद्यालय के प्रताप नामदेव,ब्रजेश विश्वकर्मा,जसपाल सिंह,अनिल पटेल,नीरज पटेल,नारायण केसरवानी, हेमंत शर्मा,मनीषा ठाकुर,महेंद्र चौबे,अर्चना बर्मन, रजनी ठाकुर ,स्नेहा शर्मा,विवेक अहीवासी , शालनी ठाकुर,प्रिया गुप्ता,प्रिया तिवारी ,अंजना मिश्रा, अंजुश्री मिश्रा, देवीदीन पटेल,नन्ही मेडम,दुर्गा मेडम,ज्योति रैकवार ,मानसी पस्तरिया,मानसी पटेल,प्रियंका द्विवेदी,आकांक्षा सिंघई आदि शिक्षक एवं छात्र – छात्राएं और स्कूल परिवार उपस्थित रहा।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर में चरम सीमा पर हो रहा अवैध उत्खनन

Bundeli Khabar

खमरिया इस्टेट में नशीली गैस का रिसाव मौके पर पहुँची दमकल की टीम हुई बेहोश

Bundeli Khabar

पाटन:भावुकता के साथ हुआ श्री रामकथा महोत्सव का समापन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!