22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0710 110810
मध्यप्रदेश

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर होगा सही उपचार

Bundelikhabar

कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सही उपचार प्रदान करें
समस्त पोषण पुनर्वास केंद्र मैं शत प्रतिशत बच्चों का इलाज -कलेक्टर


सागर/अभिलाष पवार
कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की चिन्हित कर उनका पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर इलाज प्रारंभ कराएं। उक्त निर्देश कलेक्टर दीपक सिंह ने महिला बाल विकास की समीक्षा बैठक में महिला बाल विकास अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन समस्त अनुविभागीय अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी रचना बुधौलियासहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर दीपक सिंह ने महिला बाल विकास की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कुपोषण से मुक्ति अभियान के लिए कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग करें ,स्क्रीन में सर्वप्रथम उनका वजन, लंबाई और उम्र लेकर उनका उपचार प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आशा कार्यकर्ता ,एएनएम ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आयोजित कर उनको कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की सही पहचान कर आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि उन आंगनबाड़ियों एवं आशा कार्यकर्ताओं को भी चिन्हित करें जिनकी प्रगति लक्ष्य के अनुसार नहीं है लक्ष्य के अनुसार कार्य न करने वाली कार्यकर्ताओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जावे एवं अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाए । कलेक्टर सिंह ने कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनको जिले में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराये ।

FB IMG 1625895455284

Bundelikhabar

Related posts

पुलिस का माफिया विरोधी अभियान जोरों पर

Bundeli Khabar

छतरपुर: थाना प्रभारी पंकज शर्मा को सरकार करेगी पुरस्कृत

Bundeli Khabar

सीएमओ के खिलाफ नगर के पत्रकार हुए लामबंद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!