28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0715 095605
मध्यप्रदेश

कटंगी में सफाई कर्मचारियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सम्पन्न

Bundelikhabar

कटंगी में सफाई कर्मचारियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर/ब्यूरो

सामुदायिक भवन नगर परिषद कटंगी में आज बुधवार को स्वच्छता कर्मियों के लिये मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । नम्रता शिक्षा एवं पुनर्वास परिषद द्वारा स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विक्टोरिया अस्पताल की मनोवैज्ञानिक चिकित्सक डॉ. स्वाति मुखर्जी उपस्थित रहीं।

यह है खास खबर- अब बिजली बिल की उगाही करेंगे स्थानीय युवक….

कार्यक्रम के अतिथि नायब तहसीलदार कटंगी आकाशदीप नामदेव एवं डॉ मयंक सिंघई रहे । डॉक्टर स्वाति मुखर्जी ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में स्वच्छता कर्मचारियों को जानकारी देते हुए मानसिक स्वास्थ्य के लाभ हानि, शारीरिक विकास में योगदान कोरोना महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव तथा सामाजिक परिवेश में इसके फायदे एवं नुकसान के बारे में बताया। नायब तहसीलदार आकाशदीप नामदेव ने अपने वक्तव्य में स्वच्छता कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं नशा मुक्त रहने के लिए कहा संस्था सचिव नितिन विश्वकर्मा ने नशे से होने वाले मानसिक अवसाद एवं नुकसान के बारे में बताया ।
कार्यक्रम में नगर परिषद के स्वच्छता सुपरवाइजर शिव प्रसाद पटेल सभी स्वच्छता कर्मचारी, आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता, एन वाई के स्वयंसेवक शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग से दुर्गेश साहू उपस्थित रहे I कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव नितिन विश्वकर्मा द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं नगर परिषद के स्वच्छता कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश में कमलनाथ फैल कमल पास

Bundeli Khabar

माँ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया बच्चों का विद्यारंभ संस्कार

Bundeli Khabar

उपभोक्ता दिवस के अवसर पर बच्चों ने जाने उपभोक्ता के अधिकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!