31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210911 WA0028
मध्यप्रदेश

सटई: प्रशासन की लापरवाही के कारण बिना लाइसेंस बेची जा रहीं कीटनाशक दवाएं

Bundelikhabar

बिजावर/शमीम खान
बिजावर क्षेत्र के सटई नगर में,बगैर लाइसेंस के कीटनाशक दवाओं की खुलेआम बिक्री कि जा रही है,जिसमें लोकल किस्म की कीटनाशक दवाये किसानों को बेची जा रही है, दुकानदारों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त कहना गलत नही हो सकता , क्योंकि जहाँ आमजन को ये दुकानें दिखाई दे जाती हैं वहीं प्रशासन के सामने ये दुकानें मिस्टर इंडिया बन जातीं हैं और अधिकारियों को दिखाई नही देतीं है, अधिकतर दुकानदारों के पास सिर्फ खाद एवं बीज का लाइसेंस है पर उस की आड़ में दुकानदारों द्वारा जान लेवा कीटनाशक दवाओं का कारोबार किया जा रहा है, अधिकारियों को इस काले करोबार की जानकारी होते हुये भी वो अनजान बने रहते हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सटई नगर में केवल 5 दुकानों के कीटनाशक के लाइसेंस बने हुए है किंतु वर्तमान में 11 दुकानें संचालित की जा रहीं हैं किंतु ये दुकानें प्रशासन को दिखाई नही देती हैं जब इस बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाती है तो जानकारी मुहैया कराने में आनाकानी करते हैं, किसानों के अनुसार पूर्व में कई बार अधिकारियों से उक्त कृत्य के संबंध में शिकायत भी की गई किन्तु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई।


Bundelikhabar

Related posts

हादसा : बस और एंबुलेंस की भिड़ंत

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

एलिवेटेड कोस्टल रोड परियोजना का नया प्रस्ताव तैयार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!