28.3 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625769173738
मध्यप्रदेशUncategorized

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मोतियाबिंद ऑपरेशन प्रोटोकॉल के तहत होगा-कलेक्टर

Bundelikhabar

अस्पतालों में संक्रमण मुक्त वातावरण निर्माण के लिए टॉयलेट, अस्पताल गलियारा और परिसर की नियमित रूप से सफाई दिन में 2 बार कराने के दिये निर्देश
स्वास्थ्य और महिलाबाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक मे दिये गये अहृम दिशा-निर्देश

दमोह/भारती शर्मा

सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन प्रोटोकॉल अनुसार सुनिश्चित किये जाये। सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से कहा उनके अधिनस्थ समस्त स्वास्थ्य संस्थाए कायाकल्प मापदण्डों के अनुरूप हो तय किया जाये। आज दोपहर जिला कार्यालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक में दिशा-निर्देश दे रहे थे।

जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों से स्वास्थ्य सुविधाओं में उपयोगी क्रियाशील उपकरणों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पतालों में संक्रमण मुक्त वातावरण निर्माण के लिए टॉयलेट, अस्पताल गलियारा और परिसर की नियमित रूप से सफाई दिन में 2 बार कराने के निर्देश दिये। जिले में संचालित एंबुलेंस की खण्ड बार उपलब्धता की जानकारी भी ली। अनमोल पोर्टल में डाटा एंट्री मैदानी स्तर पर दी गई सेवाओं के अनुरूप नहीं पाये जाने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन एएनएम का डेटा मैदानी स्तर पर दी गई सेवाओं के अनुरूप प्रतिवेदित नहीं हैं, उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई प्रस्तावित की जाये।

पोषण आहार एवं कुपोषित बच्चों के सबंध में जानकारी लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बताया पटेरा एवं जबेरा में एम्बूलेंस की सेवायें उपलब्ध नहीं थी, पटेरा ब्लॉक में विधायक निधि से प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत प्रदान करा दी गई है। जबेरा में भी आज ही उपलब्ध करा दी जायेगी। इसी तरह म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के माध्यम से प्राप्त बजट से दो वैक्सीनेशन वैन शीघ्र ही जिले को प्राप्त हो जायेगी, जिनके क्रय आदेश जारी किये जा चुके है। जिन्हे कोविड-19 टीकाकरण हेतु मोबाईल वैक्सीनेशन टीम के रूप में उपयोग में लिया जायेगा। बैठक में बी.एम.ओ. से स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। एक्स-रे मशीन की क्रियाशीलता की जानकारी प्राप्त की साथ ही जिला चिकित्सालय में बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल एवं जीवन रक्षक उपकरणों सी-पैप, बाई-पैप एवं वेंटीलेटर की उपलब्धता के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की।


Bundelikhabar

Related posts

सजल सिंघई के वीडियो एलबम का पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे रहस मेला गढ़ाकोटा

Bundeli Khabar

अनशन समाप्त : हटाया गया सीएमओ को

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!