28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221207 WA0004
मध्यप्रदेश

पुलिस थाने के पीछे बस स्टैंड पर शराबी का आतंक

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर ग्राम पंचायत गौरझामर के बस स्टैंड पर पुलिस व्यवस्था नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं जो ताजा मामला मंगलवार को दोपहर को देखने को मिला एक शराबी यात्रियों को परेशान कर रहा था यात्री प्रतीक्षालय में रखी कुर्सियों फेंक दी बस स्टैंड की चंद दूरी पर पुलिस थाना होने के बाद भी आए दिन प्रतीक्षालय में शराबियों का आतंक बना रहता है वहां के दुकानदारों का कहना है कि प्रतीक्षालय में शराबियों का डेरा रहने से यात्री बैठने से कतराते है स्कूली बच्चियां भी इसी जगह खड़ी होकर अपनी बसों का इंतजार करती है मगर पुलिस व्यवस्था नहीं होने से कई बार विवाद की स्थिति भी बन जाती है शराबी द्वारा यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर शराब पीते हैं वह जोर-जोर से एक दूसरे के साथ अमर्यादित भाषा में बात करते हैं। इससे बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करने वाले यात्रियों को परेशानी होती है। सिर्फ इतना ही नहीं वह खाली बोतलें स्टैंड परिसर में फेंक देते हैं। यदि कोई दुकानदार इन्हें रोकने की कोशिश करता है तो वह विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं। कभी भी बस स्टैंड पर कोई बड़ी आपराधिक वारदात हो सकती है।


Bundelikhabar

Related posts

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर 20 हजार का जुर्माना

Bundeli Khabar

बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Bundeli Khabar

राजस्व एवम परिवहन मंत्री के क्षेत्र से विकास नदारद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!