26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 9 1
मध्यप्रदेश

अटल ज्योति अभियान के बाबजूद भी बिजावर में अघोषित बिजली कटौती

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता
जहाँ एक ओर प्रशासन बिजली आपूर्ति की बड़ी बड़ी बातें करता है तो वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। जब गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है तापमान आसमान छू रहा है एसी काम नही कर रहा है ऐसे बिजली बिभाग की अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। बिजावर नगर में लाइट जाने का कोई भी निर्धारित समय नही है दिन हो या रात कभी भी बिजली काट दी जाती है औऱ उसके बाद भी उपभोक्ताओं को भारी भरकम बिल थमा दिया जाता है लोगो के अनुसार दिन में तेज धूप के कारण घर से निकलना मुश्किल है और लाइट न होने के कारण घर के अंदर रहना भी मुश्किल होता है। कभी सुबह 6 बजे लाइट गोल हो जाती है तो कभी रात में, एक तरफ शासन प्रशासन घर से निकलने मना कर रहा है तो दूसरी ओर बिजली बिभाग अंदर रहना मुश्किल किये हुए है।


Bundelikhabar

Related posts

विश्व महिला दिवस पर हैंड वॉश देकर महिलाओ का सम्मान किया

Bundeli Khabar

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

Bundeli Khabar

विद्युत वितरण कंपनी में जल्द लागू होगी “विद्युत प्रहरी योजना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!