39 C
Madhya Pradesh
May 25, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का विधायक के साथ कलेक्टर, एसपी ने लिया जायजा

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में सात जुलाई को जबलपुर जिले के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिये आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर शर्मा ने इस दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सात जुलाई को मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर जिले में अपने प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, इसलिये प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर एवं एसपी स्थानीय विधायक अजय विश्रोई के साथ पाटन नगर पहुंचे इसी दौरान पाटन नगर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को भी तैनात देखा गया।

इस दौरान अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसडीएम, कार्यपालन यंत्री ,तहसीलदार, एसडीओपी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

Bundeli Khabar

कोमी एकता के प्रतीक धमोनी वाले बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां पूर्ण।

Bundeli Khabar

बूंद-बूंद पानी को परेशान वार्ड 29 व 31 के रहवासी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!