17.2 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1625455910704
मध्यप्रदेश

सागर कलेक्टर पहुंचे अटल पार्क

Bundelikhabar

कलेक्टर ने किया अटल पार्क का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश
साग़र /अभिलाष पवार
कलेक्टर दीपक सिंह ने नगर निगम कमिश्नर आर पी अहिरवार के साथ अटल पार्क का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में आने वाले समस्त नगर वासियों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि पार्क के रखरखाव के लिए वार्ड स्तर पर एक समिति गठित की जाए जिसमें पाक के खुलने एवं बंद होने का समय निश्चित किया जाए।
साथ ही पार्क की सही तरीके से देख रेख हो सके इस पर भी विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए जिसमें पार्क में होने वाले नुकसान एवं उसकी भरपाई के लिए प्रबंध किए जाएं ।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि पार्क में बगैर मास्क के कोई भी व्यक्ति प्रवेश ना करें। साथ ही पार्क के मुख्य द्वार पर आने वाले व्यक्तियों को सेनेटइज किया जावे।

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि नगर निगम द्वारा शहर के जो भी पार्क आम जनता के लिए खोले जा रहे हैं उनमें भी कोविड गाइड लाइन का अक्षरश पालन कराया जावे और यदि लगता है कि पार्क में अत्यधिक भीड़ बढ़ रही है तो तत्काल प्रवेश को बंद किया जाए।

FB IMG 1625455916747

Bundelikhabar

Related posts

बिजली विभाग: अधिकारियों की कार्यशैली से उपभोक्ता परेशान

Bundeli Khabar

आठ साल पहले आम तोड़ने गए एक 13 साल के बालक का मिला कंकाल

Bundeli Khabar

थाना प्रभारी आत्महत्या मामले में आशी राजा और सोनू परमार एक दिन की पुलिस रिमांड पर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!