19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210910 WA0002
मध्यप्रदेश

गणपति उत्सव के लिए शिवसेना ने 200 मुफ्त बस सेवाएं मुहैया कराई

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : शिवसेना ने कल्याण और डोंबिवली से गणपति उत्सव के लिए 200 मुफ्त बस सेवाएं मुहैया कराई हैं, जो कोंकणवासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के द्वारा यह बस सेवा प्रदान की गई है और गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले कोकणवासी वर्ग को बड़ी राहत मिली है।


डोंबिवली और कल्याण के विभिन्न स्थानों से महाड, मंडणगड- दापोली, श्रीवर्धन, खेड, चिपलूण, गुहागर, संगमेश्वर, रत्नागिरी, राजापूर खारेपाटण, कणकवली, मालवण, देवगड, सावंतवाडी ऐसे तेरह मार्गो पर बस रवाना किया गया. कोरोना की पहली और दूसरी लहर के साथ कोकणवासियो की आर्थिक स्थिति खराब है. साथ ही भारी बारिश ने कोंकण में भी बड़ा संकट खड़ा कर दिया था. बहुत से लोगों की नौकरी भी चली गई है. कुछ अपने व्यवसाय बंद होने के कारण वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं. ऐसे में अनेक लोगों को गणेशोत्सव के लिए अपने गांव जाने के लिए कर्ज लेना पड़ता है. इसलिए, शिवसेना की मुफ्त बस सेवा प्रदान की गई है, ऐसा सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा. इस बस सेवा से कोंकण जाने वाले कोकणवासियो को बड़ी राहत मिली है सभी ने सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे और महापौर विनता राणे, विश्वनाथ राणे का आभार प्रकट किया।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: निकाय चुनाव पुनर्मतदान के लिए हाई कोर्ट में पहुंचा प्रत्याशी

Bundeli Khabar

बिजावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत धड़ल्ले से हो रही अवैध कटाई

Bundeli Khabar

भोले कि नगरी बुंदेलखंड के केदारनाथ जटाशंकर धाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!