24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 24
देश

प्रधानमंत्री ने इन्दौर के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का लिया जायजा

Bundelikhabar


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने इंदौर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तथय बनाये जा रहे लाइट हाउस प्रोजेक्ट को नई दिल्ली से वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइट हाउस प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी देते हुए ड्रोन के माध्यम से निर्माण स्थल की वस्तुस्थिति से अवगत भी करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जी द्वारा एक जनवरी 2021 को देश के 6 शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्ट का वर्चुअल भूमि पूजन किया गया था। इसी क्रम में इंदौर कनाडिया एक्सटेंशन के आगे गुलमर्ग परिसर में 128 करोड़ रूप की लागत से 1024 इकाइयों का सैंडविच पैनल के माध्यम से निर्माण किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन लाइट हाउस प्रोजेक्ट के स्थल पर आयुक्त नगर निगम सुश्री प्रतिभा पाल, प्रधानमंत्री आवास योजना के मिशन डायरेक्टर श्री रोहित सिंह, अपर आयुक्त श्री रजनीश कसेरा, कार्यपालन यंत्री श्री महेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

FB IMG 1625371179599

Bundelikhabar

Related posts

भीषण वाहन भिड़ंत में परिवार के दस लोगों की मौत

Bundeli Khabar

27 साल के महत्वपूर्ण कार्यकाल के बाद टी सीरीज को छोड़ चले विनोद भानुशाली

Bundeli Khabar

क्रोध, माया, लोभ और मोह यह गांठें निकालना बहुत कठिन है: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!