24.4 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

पैसे के लेनदेन के कारण अन्धाधुन्ध फायरिंग

Bundelikhabar

जबलपुर/ सजल सिंघई
जबलपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं आये दिन जिले में गोली बारी की घटनाएं सुनने में आतीं हैं बीते रोज गढ़ा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक के पास एक शख्स पर दनादन फायरिंग का मामला सामने आया है. यहां जितेंद्र पटेल नाम के शख्स पर कुख्यात बदमाश विक्की पाव और उसके अन्य साथियों ने गोलियां चलाई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.युवक पर दागी चार गोलियां
बता दें कि, घायल जितेंद्र पटेल को करीब 4 गोलियां लगी हैं, जिनका उपचार चिकित्सकों की देखरेख में जारी है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि भरे बाजार में थाने से कुछ दूरी पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विक्की पाव और भगवती बिल्डर्स के संचालक शैलेंद्र सिंह और एक अन्य की तलाश शुरू कर दी है.प्राप्त सूत्रों के अनुसार विक्की पाव जुआ फड चलाता था जो हनुमान ताल क्षेत्र में जुआ फड़ का संचालन करता था पैसे के लेनदेन के कारण विवाद उत्पन्न हुआ और बात गोलीबारी तक पहुंच गई।


Bundelikhabar

Related posts

बडामलहरा वन क्षेत्र में जोरों पर है अवैध सागौन कटाई

Bundeli Khabar

ईद मिलादुन्नबी पर कौमी एकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

राशन उपभोक्ताओं को मिलेगा हर माह 10 किलो खाद्यान्न – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!