29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
images 9
देश

जल्द शुरू होगी दिल्ली से लंदन बस सेवा

Bundelikhabar

दिल्ली/ब्यूरो
इस साल संभवतः दिल्ली से लंदन के लिए बस रवाना होगी, प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से लंदन जाने वाली बस 20 हजार किलोमीटर दूरी का सफर तय कर के लंदन पहुँचेगी, जो 18 देशों को पार करते हुए लंदन लोगो को लंदन घुमाएगी।

कितने देश होंगे रास्ते में:
दिल्ली से लंदन जाने वाली बस कलकत्ता होते हुए म्यामांर पहुंचेगी जिसके बाद थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लतविया , लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस के बाद लंदन तक का सफर तय करेगी, जिसको विश्व के 18 देशों की सरहदों को पार करते हुए जाना पड़ेगा।

images 1 5

कैसा होगा सफर:
भारत से लंदन का रास्ता तय हो जाने के बाद एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से ‘बस टू लंदन’ की पहल के तहत इस बस मे यात्रा करने के इच्छुक लोग 70 दिनों में 18 देशों का सफर करते हुए करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, इसके लिए आपको 20 हजार डॉलर यानी करीब 15 लाख का पैकेज लेना होगा, इस पैकेज में टिकट, वीजा और अलग-अलग देशों में ठहरने की सुविधा जैसी सभी सेवाएं शामिल होंगी।

46 साल बाद फिर होगी लंदन बस सेवा बहाल:
एक ब्रिटिश कंपनी ने 1957 में वाया दिल्ली लंदन-कोलकाता के बीच बस सेवा की शुरुआत की थी. बस चल रही थी, लेकिन कुछ वर्ष बाद बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. फिर एक ब्रिटिश यात्री ने डबल डेकर बस बनाकर, दोबारा सिडनी-भारत-लंदन के बीच बस सेवा शुरू की थी, ये 1976 तक चलती रही, उस वक्त भारत-पाकिस्तान के बीच के तनाव की स्थिति को देखते हुए बस सेवा को बंद कर दिया गया था, चूंकि इस बार रुट में थोड़ा बदलाव करते हुए रूटमैप से पाकिस्तान और अफगानिस्तान को अलग कर दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

जौनपुर न्यूज यूट्यूब चैनल ने पूरे किये एक लाख सब्सक्राइबर

Bundeli Khabar

रूस और यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी

Bundeli Khabar

गालीबाज डीटीओ डॉ हरेंद्र मलिक का कारनामा,सीएचसी गदरपुर प्रभारी डॉक्टर के साथ की गाली गलौज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!