पाटन/संवाददाता
शारदीय नवरात्र में माता रानी पिछले 10 बर्षों से हाथी पर विराजमान रहतीं हैं नाका नंबर 2 पर पिछले 10 बर्षों से माता रानी की प्रतिमा स्थापित की जाती है जिनकी सवारी अधिकतर बर्षों में हाथी पर विराजमान रहतीं है चूंकि माँ की प्रतिमा रखने वाली समिति का नाम भी गजानन दुर्गोत्सव समिति है इसलिए यहां की खासियत यह है कि प्रतिबर्ष माँ की प्रतिमा का जो रूप यहां विराजमान किया जाता है उसमें गजानन भी दर्षित रहते हैं।
समिति से संतोष सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि नाका नंबर 02 के समीप उक्त आयोजन पिछले 10 बर्षों से अनवरत किया जा रहा है जिसमे यहाँ शारदीय नवरात्र के 9 दिनों कई आयोजन भी किये जाते है जिसमे भक्ति संगीत, जगराता, महिला संगीत तो कभी भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।

