31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
images 2 2
मध्यप्रदेश

शासन-प्रशासन के अथक प्रयासों से सौ प्रतिशत हो रहा वेक्सीनेसन

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई

पाटन ब्लॉक में वैक्सीन के लिए जागरूकता चरम सीमा पर है, किसी भी गाँव में वैक्सीन आ जाए तो एक भी डोज़ नही बचता । इसका प्रमाण आज हुए टीकाकरण में देखने मिला ग्रामीण एवं शहरी छेत्र दोनो में लोगों का हुजुम दिखा, शाम तक सभी सेंटर में वैक्सीन ख़त्म हो गयी । विकासखंड पाटन में आज 3812 डोज़ लगे जिसमें 1092 डोज़ पाटन नगर में लगे और 676 डोज़ कटँगी नगर में लगे । जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई द्वारा आज पाटन के सभी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं सभी कर्मचारी को एक वाइयल से न्यूनतम ११ डोज़ लगाने के निर्देश दिए गए और प्रत्येक हितग्राही का थर्मल scanner se temperature और पल्स oximetre से ऑक्सिजन saturation चेक करने के बाद ही टीकाकरण करने के निर्देश दिए । पाटन में अब 03 जुलाई को कोवैक्सीन का दूसरे डोज़ लगाया जाएगा उसके लिए कुल २५ टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं । अमूमन देखा जा रहा है कि कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बैक्सीन के प्रति कुछ भ्रांतियां फैली हुई है किंतु शासन प्रशासन के प्रयासों से उनका अब आम लोगों पर कोई फर्क नही है लोग बैक्सीन की महत्ता को समझ चुके हैं और सारी भ्रांतियों को डर किनार कर वेक्सीनेसन करवा रहे हैं।

IMG 20210701 WA0023

Bundelikhabar

Related posts

आचार्य श्री ने ससंघ किया विहार प्रारंभ

Bundeli Khabar

चल रहा है मनरेगा का काम, किन्तु मजदूर बेरोजगार घूम रहे हैं

Bundeli Khabar

टीआई के निजी सहायक पर हत्या का मामला दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!