19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1628308416232
मध्यप्रदेश

छूटे पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने घर-घर सर्वे करें: कलेक्टर छतरपुर

Bundelikhabar

नगरीय निकायों में 15 अगस्त तक 100 फीसदी टीकाकरण करें

छतरपुर / ब्यूरो

जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को सम्पन्न नगर पालिका एवं नगर पंचायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनने से छूटे पात्र परिवारों का घर-घर सर्वे किया जाए। नगरीय क्षेत्र निवास करने वाले पात्र परिवार और आयुष्मान बनने का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं हैं। तो उस क्षेत्र के सीएमओ इस आशय का प्रमाण पत्र दें। उनके प्रमाण पत्र के आधार पर दूसरी एजेंसी से जांच कराई जाएगी। जांच में पात्र व्यक्ति एवं परिवार पाए जाते है, तो संबंधित सीएमओ खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही होगी।
कलेक्टर सिंह ने कहा कि नगरीय निकायों में 15 अगस्त तक 100 फीसदी टीकाकरण करें। जहां-जहां शत् प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। वहां-वहां प्राथमिकता से सेेकंड डोज की तैयारी शुरू करें। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं एनजीओ तथा संबंधित टीकाकरण दल एवं कर्मचारियों की टीम के साथ बैठक करें। सेकंड डोज लगाने से वंचित लोगों को टीका लगाने के लिए वातावरण का निर्माण करते हुए प्रेरित करें। ताकि तीसरी लहर आने के पूर्व ही लोगों के शरीर एंटी वॉडी का निर्माण हो सकें। कोविड संक्रमण हमारे आसपास के वातावरण और सीमावर्ती जिलों में भी मौजूद है और दिन प्रतिदिन प्रकरण भी पाए जा रहें।

कलेक्टर ने सम्पत्ति कर सहित अन्य प्रकार के करों की वसूली की समीक्षा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि सीएमओ सम्पत्ति कर पंजी में करबे का अनिवार्य रूप से उल्लेख करें। ताकि टेक्स की डिमार्ड को क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स की वसूली कराई जा सके।

बिना भवन अनुज्ञया के बने मकानों का सर्वे करें

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बिना भवन अनुज्ञया के बने मकानों का सर्वे करें। तथा हर हप्ते कितने आवासीय मकान खोजे गए है। का पालन प्रतिवेदन आगामी बैठकों में लेकर उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि 10 लाख लागत के निर्माण कार्यो को 31 अगस्त तक और 10 से 20 लाख लागत के कार्यो को सितम्बर माह तक पूर्ण कराएं। नगरपालिका एवं पंचायत क्षेत्र सीएमओ को वृक्ष कटाई का अधिकार है। जरूरत अनुसार उपयोग करें।
पीएम स्वनिधि योजना में अधिक प्रकरण स्वीकृति के लिए भेजे और तालमेल से ऋण राशि वितरित कराएं।


Bundelikhabar

Related posts

एक्टिव कलेक्टर: कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र को लिया गोद एवं कोविड से प्रभावित बच्चों के शिक्षा स्वास्थ की ली जिम्मेदारी

Bundeli Khabar

युवा खिलाड़ी हुआ अस्त:गमगीन हुआ खेल महोत्सव

Bundeli Khabar

प्रधानमंत्री ने जारी किया 1 हजार करोड़ का राहत पैकेज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!