27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210701 WA0015
मध्यप्रदेश

सुलभ शौचालय की शोभा को बढ़ा रहे हैं नगर परिषद के ताले

Bundelikhabar

बिजावर / संवाददाता
बिजावर एक ऐतिहासिक नगर में सुमार है क्योंकि बिजावर का इतिहास रियासत काल से जुड़ा हुआ है साथ ही बिजावर के समीप ही भोले की नगरी जटाशंकर धाम एक मनमोहक तीर्थ स्थान हैं जहाँ लाखों श्रद्धालु प्रतिबर्ष दर्शनों के लिए आते हैं जो बिजावर बसस्टैंड हो कर ही गुजरते हैं किंतु बस-स्टैंड बिजावर अपनी दुर्दशा पर रो रहा है क्योंकि बिजावर बस-स्टैंड पर नगर परिषद द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण तो कराया गया है किंतु महीनों से बंद पड़ा हुआ है और यात्री गण परेशान होते रहते हैं हालांकि परिषद द्वारा उत्पन्न यह समस्या केवल यात्रियों के लिए ही नही बल्कि बस-स्टैंड के छोटे-बड़े दुकानदारों की भी है। दुकानदारों के अनुसार बस स्टैंड बिजावर में पुरुष एवं महिला प्रसाधन के लिए कोई भी व्यस्था नही है और जो व्यस्था थी वो भी अव्यवस्था के चलते बंद पड़ी हुई है जिससे यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , किन्तु प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही देता है। चूंकि कोरोना काल मे इन सभी बातों का बिशेष महत्व है

IMG 20210701 WA0018

क्योंकि कोरोना संक्रमण का खतरा गंदगी में अधिक होता है इसीलिए बार बार हाथ धोना और सेनेटाइजेसन का प्रचार सरकार द्वारा कराया जा रहा है ताकि आम नागरिक संक्रमण से बच सकें। हालांकि परिषद द्वारा एक सुलभ शौचालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास भी बना रखा है लेकिन उसकी शोभा नगर परिषद बिजावर का ताला बढ़ा रहा है और लोग आसपास खाली जगह तलाशते हैं। साथ ही मरीजों के साथ आये लोगों को भी प्रसाधन के लिये सुनसान जगह तलाशनी पड़ती है।

IMG 20210701 WA0017

Bundelikhabar

Related posts

15 से 18 वर्ष तक के बच्चों को आज सोमवार से लगेगा कोरोना का टीका

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

Bundeli Khabar

भू-माफिया के खिलाफ प्रसाशन की सबसे बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!