20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 29
मध्यप्रदेशUncategorized

जिले में अब 24 पंचायतें हुई सौ प्रतिशत वेक्सीनेसन वालीं

Bundelikhabar

जिले की दो और ग्राम पंचायतें हुईं शत-प्रतिशत वैक्सीनेटेड
अब तक 24 ग्राम पंचायतों में हो चुका सौ फीसदी टीकाकरण

जबलपुर / सजल सिंघई

जिले की दो और ग्राम पंचायतों पिपरिया कला एवं मोहसाम में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो गया है। इस प्रकार इन दोनों ग्राम पंचायतों को मिलाकर जबलपुर जिले की अब तक कुल 24 ग्राम पंचायतों में सौ फीसदी वैक्सीनेशन हो गया है।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने विकासखंड जबलपुर की ग्राम पंचायत पिपरिया कला और विकासखंड सिहोरा की ग्राम पंचायत मोहसाम के ग्रामीणों और टीकाकरण कर्मियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए बधाई दी है। कलेक्टर श्री शर्मा ने दोनों ग्राम पंचायतों द्वारा यह उपलब्धि हासिल करने में विशेष योगदान के लिए जनप्रतिनिधियों स्थानीय राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा पंचायत स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के लोगों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसी लगन, मेहनत और जज्बे से जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल होगा।
जबलपुर जिला सर्वाधिक ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के मामले में पूरे प्रदेश में अग्रणी है। कल शनिवार को विकासखंड जबलपुर की ग्राम पंचायत पिपरिया कला और विकासखंड सिहोरा की ग्राम पंचायत मोहसाम में सौ फीसदी वैक्सीनेशन हुआ। दोनों ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक समिति के प्रधान, पंचायत सचिव और रोजगार सचिव ने अपने यहां शत-प्रतिशत टीकाकरण हो जाने से संबंधित प्रमाण-पत्र भी जारी कर दिया है।
ग्राम पंचायत पिपरिया कला में 1205 व्यक्तियों को और ग्राम पंचायत मोहसाम में 1143 ग्रामीणों को 26 जून को कोरोना का टीका लगाया गया। इन ग्राम पंचायतों में टीकाकरण हेतु शेष बचे व्यक्तियों में गर्भवती, मृत, कोरोना से स्वस्थ्य हुए और ग्राम से बाहर रहने वाले वैक्सीनेटेड लोग शामिल हैं।

Screenshot 2021 0628 093716

Bundelikhabar

Related posts

नगर पथ विक्रय समिति कार्यालय का उद्घाटन

Bundeli Khabar

ब्रह्माकुमारी आश्रम में मनाई गई महाशिवरात्रि

Bundeli Khabar

पाटन: चुनावी व्यस्तता के बाद भी नगर परिषद का मेंटेनेंस कार्य चालू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!