28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1627619303993
मध्यप्रदेश

कोरोना वॉलेन्टियर अभियान: टीकाकरण के साथ प्राणवायु संरक्षण अभियान चला रहे हैं कोरोना वॉलन्टियर्स

Bundelikhabar

कोरोना वॉलेन्टियर अभियान
टीकाकरण के साथ प्राणवायु संरक्षण अभियान चला रहे हैं कोरोना वॉलन्टियर्स

कोरोना महामारी से बचाव हेतु कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान में मप्र जन अभियान परिषद से सम्बद्ध स्वयं सेवी संगठन तथा कोरोना वॉलन्टियर्स द्वारा टीके के प्रति जन जागरूकता अभियान के साथ ही टीकाकरण केंद्रों में भीड़ नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अवैध उत्खनन पर कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही

ज़िले के ग्रामीण क्षेत्रो में सभी टीकाकरण सत्रों में वॉलन्टियर्स नियमित रूप से सेवा भाव के साथ वैक्सीनेशन टीम के साथ कार्य कर रहे है और कोरोना गाइडलाइन के बारे में आमजन को समझाइश भी दे रहे है। इसके साथ ही निराश्रित तथा असहाय जनों को टीकाकरण केंद्र तक पहुचाने और सुरक्षित टीकाकरण में भी सहयोग कर रहे है।


बरगी में अंकुर अभियान –
इसके साथ ही जीवन कि सुरक्षा के लिए कोरोना वॉलन्टियर्स द्वारा अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव-गाँव मे पौधारोपण किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक से अधिक जन समुदाय को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने के साथ प्राणवायु संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बरगी क्षेत्र में विकासखंड समन्वयक सोनिया सिंह कोरोना वॉलन्टियर रजनीश ठाकुर, रीना टेकाम, रीटेश पटेल, अंजली खत्री, संतोष दीक्षित नरेंद्र महले, सुभम पटेल तथा अन्य कोरोना वॉलन्टियर्स टीकाकरण के साथ वृक्षारोपण अभियान भी चला रहे हैं।
विकासखंड कुंडम में ब्लॉक समन्वयक् विवेक मिश्रा द्वारा समाज सेवी संगठनों के साथ समन्वय कर कोरोना वॉलन्टियर्स के सहयोग से प्रति परिवार पाँच पौधे वितरण कर अंकुर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

FB IMG 1627619300280

Bundelikhabar

Related posts

जबलपुर में रेत माफिया द्वारा महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी

Bundeli Khabar

हर नागरिक की सुरक्षा हमारा दायित्व

Bundeli Khabar

गाँधी जयंती पर शिक्षकों का सत्याग्रह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!