22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221214 WA0000
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का सागर दौरा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के 17 दिसंबर को सागर दौरे को लेकर, जिले के कांग्रेसजनों की आवश्यक बैठक संपन्न।

शासन / प्रशासन की प्रताड़ना से पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात।

सागर / ब्यूरो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के दिनांक 17 दिसंबर 2022 को प्रस्तावित सागर दौरे को लेकर जिले के प्रमुख कांग्रेस जनों की आवश्यक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय तीन बत्ती सागर में किया गया। बैठक में तय किया गया कि सागर दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भाजपा सरकार के इशारे पर सागर ज़िलें की खुरई, सुरखी, रहली सहित अन्य विधान सभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए जाकर दी जा रही प्रताड़ना से पीड़ित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हाल चाल जानेंगे। बैठक में म.प्र.कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर,पूर्व विधायक सुनील जैन, बण्डा विधायक तरबर सिंह लोधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री संतोष पांडे, कैलाश सिंघई, पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे,सुरेन्द्र सुहाने,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकुल पुरोहित,आनंद अहिरवार, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वदेश जैन, श्रीमति रेखा चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, जितेंद्र सिंह चावला,एड अंकलेश्वर दुबे,अखिलेश मोनी केशरवानी,राज कुमार पचौरी,पप्पू गुप्ता,चक्रेश सिंघई,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, विजय साहू,महिला कांग्रेस अध्यक्ष एड. मेहजबीन अली, गोवर्धन रैकवार, राजा सेन,विजय सिंह,आशीष ज्योतिषी, महेश जाटव,चेतन्य पाण्डेय,मनोज पवार, रक्षा राजपूत, अशफाक सैयद,रोशनी बसीम खान, एड. बी. डी पटेल,जितेन्द्र चौधरी,विनोद यादव, अनिल सोनी आदि कांग्रेसजनों ने आवश्यक सुझाव दिए।कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बताया कि पूर्व श्री दिग्विजय सिंह के सागर दौरे को सफलतम सम्पन्न कराने को लेकर कांग्रेसजनों को जबाबदारी सौंपी गई हैं।बैठक संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम कुमार पचौरी ने किया अन्त में युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशरफ खान ने माना। बैठक में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, अवदेश तोमर,शोकत अली,डॉ. संदीप सबलोक,राकेश कुमार राय,राशिद खान, शरद पुरोहित,शैलेन्द्र तोमर, इम्तियाज हुसेन,, मुकेश खटीक, ब्रजेन्द्र नगरिया,भैयन पटेल, ताहिर खान, दीन दयाल तिवारी, आशीष चौबे,रजिया सुल्तान खान, निखिल चौकसे, ओमकार साहू,राकेश सरवैया, दीपक कुर्मी, संजय रोहिदास, सागर साहू,कमल चौधरी, सोनू शुक्ला,दुर्गेश अहिरवार,गोपाल खटीक, चमन अंसारी, अकरम खान, गोपाल तिवारी,सुनील सिन्हा, नितिन पचौरी,लल्ला यादव,जाहिद ठेकेदार, मान सिंह चौधरी, अभिषेक तिवारी, राशिद बाबा,सलमान खान, हरिदयाल कुर्मी,मिथुन खटीक, निशांत रिछारिया,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे ।


Bundelikhabar

Related posts

डॉ. जितेन्द्र जामदार जन-अभियान परिषद के 12वें उपाध्यक्ष बने

Bundeli Khabar

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कॉंग्रेस ने घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

होशंगाबाद होगा आज से नर्मदापुरम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!