28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210626 WA0025
मध्यप्रदेश

नगर परिषद पाटन ने घर घर पीले चावल दे कर वेक्सीनेसन के लिए किया आमंत्रित

Bundelikhabar

पाटन / सजल सिंघई
कोरोना वेक्सीनेसन के महा अभियान के तहत नगर परिषद पाटन जिला- जबलपुर के कर्मचारियों ने घर घर पीले चावल दे कर वेक्सीनेसन के लिये आमंत्रित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपेश बबेले सहायक राजस्व निरीक्षक नगर परिषद पाटन ने अपने दल सहित लोगों के घर पहुंच कर पीले चावलों के माध्यम से आमंत्रित किया, दीपेश बबेले जी के अनुसार बुंदेलखंड में आमंत्रण की प्रथा पीले चावल दे कर ही की जाती है अतः महा वेक्सीनेसन अभियान में लोगो की सहभागिता के लिए इस प्रथा को चलाया जा रहा है ताकि लोग घरों से निकल कर केंद्रों तक पहुंचें।

IMG 20210626 WA0022


ज्ञात हो वेक्सीनेसन को ले कर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी भ्रांतियां फैली हुई है जिससे लोग वेक्सीनेसन के लिये कतरा रहे हैं हालांकि इस वैश्विक महामारी से सुरक्षीत रहने का एक मात्र विकल्प वेक्सीन ही है इसलिए शासन प्रशासन अपनी हर संभव कोशिश कर रहा है कि वेक्सीनेसन से कोई भी नागरिक अछूता न रह जाये। और शासन प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयास काफी हद तक कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं।

IMG 20210626 WA0024

Bundelikhabar

Related posts

नव निर्वाचित महापौर का जगह-जगह हुआ स्वागत

Bundeli Khabar

जूडा के बाद अब नर्सों ने खोला मोर्चा

Bundeli Khabar

बिजली की अघोषित कटौती से पब्लिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!