28 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 26
मध्यप्रदेश

आंख खुली और पड़ गया छापा

Bundelikhabar


*आंख खुली और पड़ गया छापा, उड़न दस्ते ने पकड़े बिजली चोर **

नगर में 19 विघुत कनेक्शनों की जांच

बिजावर / संववाददाता

कोरोना काल मे बिजली चोर जम कर मौज मार रहे थे।जिस से विघुत विभाग को लाखों रुपयों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बिजली दफ्तर बन्द होने के चलते बेहद कम स्टाफ में विघुत अमला नगर विघुत आपूर्ति की व्यवस्था संभालने के कारण बहुत कम स्तर बिजली चोरी की जांच होने के चलते संक्रमण काल के दौरान बिजली चोर मौज मार रहे थे।
अब विघुत विभाग इस बिजली चोरों के विरुद्ध सख़्ती दिखाना शुरू कर दिया। लगातार ऐसे बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ तेज़ी से कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

शुक्रवार को कार्यपालन अभियंता आर.के. पाठक छतरपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को सटई नगर सहित कसार, कुपिया,जखरोंन में दिन दहाड़े मारे गये छापे में कई लोगो की चोरियां पकड़ में आ गई। चोरी की बिजली से चक्की,घर अन्य उपभोग के मामले पकड़े गये।
कनिष्ठ अभियंता एम के शुक्ला ने बतलाया कि सहायक अभियंता जी ए चंदात्रे के नेतत्व ने उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार तड़के सुबह 10 बजे नगर में बिजली चोरी की जांच के लिये नगर में कई स्थानों पर छापामार कार्यवाही मैं 19 विघुत उपभोक्ताओं के यहाँ बिजली चोरी की जांच की गई। अधिकारियों ने केबिल काट कर मीटर उखाड़ कर अपने साथ लेगये एवं उनके विघुत कनेक्शन काट दिये। उन बिजली चोरी के धारा 19 के तहक प्रकरण दर्ज किये इसे सुनवाई के लिये विशेष न्यायालय में पेश किया जायेगा।

अचानक हुई इस कार्यवाही विघुत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। केबिल काट कर रहे थे बिजली चोरी

उड़नदस्ता प्रभारी जी ए चंदात्रे ने बतलाया कि नगर बिजली चोर सीधे घरो में एलटी लाइन से आने वाली आने वाली सर्विस केबिल को काट कर,अवैध विघुत कनेक्सन कर बिजली का उपभोग कर रहे ,कुछ मीटर को कंट्रोल रिमोट से कंट्रोल कर विघुत चोरी के ये नायब तरीके अपना कर बिजली विभाग को राजस्व का नुकसान पहुँचा रहे थे। सुबह तड़के उड़नदस्ते टीम जब छापामार तो ये बिजली चोरी के तरीके देख हैरत में पड़ गये। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सख्ती के साथ बिना किसी दबाब के ऐसे बिजली चोरी करने वाले लोगों पर विघुत अधिनियम की धारा 135 के तहक प्रकरण दर्ज करने की कार्यवाही की गई। शुक्रवार को जिन विघुत उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज किये गये वो ये है।

कार्यवाही में मुख्य रूप  सहायक अभियन्ता जी ए चंदात्रे सटई ओआईसी एम के शुक्ला, महेश यादव,प्रमोद रोहित,तुलसी साहू,अवध पटैरिया, हरिश्चन्द्र दीक्षित, दीनदयाल तिवारी,जानकी पटैल कर्मचारी,कार्यालय सहायक, मीटर रीडर सहित आउट सोर्स कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
हुसैन निजामी बीीीजज


Bundelikhabar

Related posts

मैथोडिस्ट चर्च पर ईओडब्ल्यू ने दर्ज की एफआईआर

Bundeli Khabar

जिले भर में मानसून ने दी दस्तक

Bundeli Khabar

कोरोना के संकट काल में डॉक्टरों ने त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण के साथ कार्य कियाः कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!