27 C
Madhya Pradesh
August 21, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210625 WA00102
मध्यप्रदेश

दर्दनाक हादसा – ट्रेक्टर रोटरी में फंस कर मासूम की मौत

Bundelikhabar

बिजवार / संवाददाता
बिजवार वार्ड क्रमांक 02 पेट्रोल पंप के पास आज एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जहाँ अबू कुशवाहा उम्र 12 साल पिता बल्लू कुशवाहा की ट्रैक्टर रोटवेटर में फसने से मौत हो गई , प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उंस वक्त हुआ जब खेत मे मिट्टी के ढेरों को फोड़ने का काम चल रहा था तब बालक ट्रेक्टर के ऊपर बैठा हुआ था अचानक पैर स्लिप होने की बजह से वह ट्रैक्टर रोटरी में फस गया जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। खेत मे रोटरी का काम ड्राइवर बृजेश कुशवाहा द्वारा किया जा रहा था हादसे की खबर लगते ही बिजावर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर तुरंत समस्त स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बच्चे को रोटावेटर से बाहर निकाला गया, हादसे की खबर सुनते ही इलाके में मातम पसर गया। हादसे में आसपास के लोग दहल गए जैसे ही बिजावर विधायक बबलू शुक्ला को पता लगा वह भी मौका पर पहुंचे और परिवार वालों को सांत्वना दी। हादसे की खबर सारे नगर को मौन कर गई प्रत्येक व्यक्ति को दहला देने वाला यह हादसा वार्ड क्रमांक 02 के लोगों की आंखे नम कर गया। अमूमन देखा गया है कि बच्चे अधिकतर वाहनों के पास ही खेलते हैं या माँ-बाप लाड़-प्यार में उनको वाहनों पर बैठा कर खिलाते हैं लेकिन किसी ने इस बात का जरा भी अंदाजा नही किया होगा कि छोटी सी लापरवाही इतना बड़ा हादसा बन सकती है। जो एक परिवार को ज़िन्दगी भर के लिए रुला गया।

Screenshot 2021 0625 171748

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर मे आयोजित किया गया आइसना पत्रकार संवाद सम्मेलन

Bundeli Khabar

कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत आज से

Bundeli Khabar

मेडीकल कॉलेज में गंदगी का अंबार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!