24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220530 WA0007
मध्यप्रदेश

धामोनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स का हुआ समापन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

रात भर चलता रहा कव्वालियों और गजलों का दौर, लजपाल कलंदर अली अली, हम लोग मोहम्मद वाले हैं, आजा महाराजा मेरे की धुन पर जमकर झूमे श्रद्धालु।

सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स के आखरी दिन रविवार को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। उर्स कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक श्री तरबर सिंह लोधी ( बंटू भैया ) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए उर्स के समापन पर हिंदुस्तान के मशहूर फनकार अमान अफजल कव्वाल पार्टी मुजफ्फर नगर और शाहिद साबरी कव्वाल पार्टी कोटा राजिस्थान के बीच तमाम रात कव्वालियों और गजलों का शानदार मुकाबले में दोनों कब्बाल पार्टियों ने लजपाल कलंदर अली अल, हम लोग मोहम्मद वाले हैं, आजा महाराजा मेरे और मेरे पीर तेरी सूरत की शानदार प्रस्तुति दी जिसे सुनने के लिए लोग रात भर उर्स के मैदान पर डटे रहे और जमकर झूमते रहे। दूर-दूर से आए लोगों ने बाबा की दरगाह में पहुंचकर मत्था टेका और फिर कव्वालियों के साथ-साथ उर्स मेले का भी आनंद लिया उर्स के मौके पर की गई आकर्षक विद्युत सजावट आकर्षण का केंद्र रही। उर्स के समापन पर बाबा की दरगाह पर कुल व फातिहा के साथ नाते पाक, सलाम पेश किया जाकर देश की एकता और अखण्डता, अमन, चैन की दुआ की गई एवं तबर्रुख प्रसादि का वितरण किया गया। उर्स कार्यक्रम का संचालन अशरफ खान ने किया एवं आभार मोहम्मद फिरदोश भाईजान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से धामौनी दरगाह प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून बन्डा बाले, उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज, कोषाध्यक्ष मो.इरशाद रंगरेज,हाजी अब्दुल मजीद,आमीन खान,मो. ताहिर, रफीक सिद्दीकी,परसोत्तम मास्टर,अनवर खान,चांद खान, राजू खान, जमना प्रसाद, मुह.अय्यूब, मोहम्मद बासित, अजमेरी ठेकेदार, बल्ली भाई, मुहम्मद नफीस, जिबरील नोमान खान,अफसर खान सहित प्रशासनिक अधिकारियो सहित बड़ी संख्या में बाबा के श्रद्धालु मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

हिन्दू जागरण मंच मेडीकल कॉलेज का नामकरण स्वामी विवेकानंद पर रखने के लिए चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

Bundeli Khabar

ठंड के कारण फसलों में लगा पाला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!