21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 4 23
मध्यप्रदेशUncategorized

जिले भर में मानसून ने दी दस्तक

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई
जिले में भगवान ने गर्मी से निजाद दिलाने के लिए बरसात चालू कर दी है जैसा कि मौसम विभाग का कहना था कि मध्यप्रदेश में मानसून अपनी दस्तक 26 तारीख से दे देगा तो मौसम विभाग का अनुमान दो दिन पूर्व ही अमल में आ गया। और सारे जिले छमाछम बारिश के दौर का आगाज हो गया है इसी क्रम में 24 जून को जिले में बादलों ने अपना रूप दिखाया। जिले में इस साल एक जून से गुरूवार 24 जून तक 132.2 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि पिछले वर्ष इस अवधि के दौरान 24.7 मिली मीटर औसत बारिश दर्ज की गई थी।
अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल आलोच्य अवधि तक जबलपुर तहसील के वर्षामापी केन्द्र बरगी में 227.4 मिलीमीटर, बरेला वर्षामापी केन्द्र में 95.8 मिलीमीटर, पनागर वर्षामापी केन्द्र में 180.4 मिलीमीटर, कुण्डम वर्षामापी केन्द्र में 233.9 मिलीमीटर, पाटन में 57.2 मिलीमीटर, शहपुरा वर्षामापी केन्द्र में 74.1 मिलीमीटर, सिहोरा में 115.2 मिलीमीटर, मझौली वर्षामापी केन्द्र में 78.2 मिलीमीटर और अधारताल में 128.1 मिलीमीटर वास्तविक वर्षा हुई।

images 2 4

Bundelikhabar

Related posts

अब वेक्सीनेशन की लगेगी हाथ पर मुहर

Bundeli Khabar

स्वयं सिद्धम संस्था द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का किया गया आयोजन

Bundeli Khabar

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत की छवि

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!