26.3 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624550878320
मध्यप्रदेशUncategorized

कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई
जबलपुर संभागायुक्त बी.चंद्रशेखर ने छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया, टीका लगवाने पहुंचे लाभार्थियों से चर्चा की और वैक्सीनेशन रूम और मॉनिटरिंग रूम का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने टीकाकरण के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने डीन डॉ. गिरीश बी.रामटेके से एम.बी.बी.एस. के स्टुडेंट्स के लिए संचालित की जा रही ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि इन कक्षाओं का संचालन ऑफलाइन कक्षाओं की भांति ही मॉडल और प्रेजेंटेशन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। नेटवर्क व्यवस्था और वॉइस क्वालिटी भी सही हो, जिससे बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं का समुचित लाभ हो सके।
मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, एस.डी.एम. अतुल सिंह व ओ.पी.सनोडिया, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. गिरिश बी.रामटेके, सी.एम.एच.ओ.डॉ.जी.सी.चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ.श्रीमती पी.गोगिया, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ.सुशील राठी, तहसीलदारअजय भूषण शुक्ला और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FB IMG 1624550870954

Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मिनोरा फार्म का निरीक्षण कर किया पौधरोपण

Bundeli Khabar

टीकारण प्रोत्साहन प्रथम पुरुस्कार 15 हजार रुपये नगद

Bundeli Khabar

दहिसरचा बाळकृष्ण जनता जनार्दनांच्या सेवेत आजही कार्यरत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!