30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220527 WA0007
मध्यप्रदेश

कोमी एकता के प्रतीक धमोनी वाले बाबा के सालाना उर्स की तैयारियां पूर्ण।

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

शुक्रवार को संदली चादर के साथ होगी तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत

सर्वधर्म, कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मो.इश्हाक वली शामी उर्फ बाबा बालजती शाह रह.अलैह धामोनी वाले बाबा का तीन दिवसीय सालाना उर्स 27 मई शुक्रवार से 29 मई रविवार तक सम्पन्न होगा। बाबा के सालाना उर्स की शुरुआत 27 मई शुक्रवार को वाद नमाज जुमा संदली चादर के साथ होगी तथा बाद नमाज इशा मीलाद शरीफ होगी। 28 और 29 मई को अमान अफजल कव्वाल पार्टी मुजफ्फर नगर और शाहिद साबरी कव्वाल पार्टी कोटा राजिस्थान के बीच तमाम रात कव्वालियों का मुकाबला होगा। क्षेत्रीय विधायक एवं उर्स कमेटी अध्यक्ष श्री तरबर सिंह लोधी ( बंटू भैया ) ने उर्स की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान दरगाह प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष हाजी  मुह. हारून, फिरदोष भाईजान, अब्दुल अजीज, मो. इरशाद रंगरेज, रफीक अहमद, हाजी अ. मजीद, चाँद खां, परसोत्तम मासाब, बली मुहम्मद,मोहम्मद इमरान सहित प्रशानिक अधिकारी मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण

Bundeli Khabar

विश्व शांति के लिए पुलिस थाने में हुआ रामायण पाठ एवं भण्डारे का आयोजन

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!