25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210623 WA0010
Uncategorizedमध्यप्रदेश

प्रशासन की नजरंदाजी के कारण सूखा पड़ा नागतालाब

Bundelikhabar


पाटन / सजल सिंघई
प्रशासन की नजरंदाजी के कारण प्राचीन नागतालाब सूखा पड़ा हुआ है, पाटन नगर मध्य स्थित यह तालाब सुंदरता और धार्मिक मान्यताओं के साथ साथ पशु पक्षियों की प्यास भी बुझाता है। किंतु आज अपनी दुर्दशा पर रो रहा है जिसका मुख्य कारण प्रशासन का ध्यान न देना। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की प्राचीन विरासत नाग तालाब सूख गया है जिस कारण पशु पक्षियों के जल का स्रोत खत्म हो गया है, अभी वर्तमान में हम देख रहे हैं कि गर्मी और धूप अपना विकराल रूप दिखा रही है एवं बारिश का कोई ठिकाना समझ नही आरहा है। फिर भी नाग तालाब को लेकर प्रशासन की उदासीनता लोगों के पल्ले नही पड़ रही है

IMG 20210623 WA0004

गैर तलब है कि गर्मी आने पर बरगी नहर द्वारा नाग तालाब को भर दिया जाता था जिससे पानी की कमी महसूस न हो किन्तु इस बर्ष बरगी नहर को चालू नही किया गया, जिस संबंध में स्थानीय लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी पाटन को ज्ञापन दिया गया किन्तु उक्त संबंध प्रशासन द्वारा आज तक इस मामले को संज्ञान में नही लिया, केवल आश्वासन मात्र ही दिया गया।

IMG 20210623 WA0008

यदि स्थानिय लोगों की मानें तो जून माह में बरगी नहर में पानी छोड़ दिया जाता था जो पशु पक्षियों के साथ साथ किसानों के हित में भी होता था किंतु जहां कोरोना काल मे लोग कई परेशानियों से जुझ रहे हैं ऐसे में लोगों को एक नई दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद द्वारा तालाब के चारों ओर बंधान पर हरित पेड़ उद्यान लगाया है किंतु पानी की कमी के कारण वो भी सुखना प्रारंभ हो गए है और बूँद बूँद पानी को तरस रहे हैं शासन प्रशासन की यह नीति लोगों के समझ के परे है कि एक ओर तो पेड़- पौधे लगाने की बात करते है वहीं दूसरी ओर उनको बूँद बूँद पानी को तरसने पर मजबूर करते हैं।

IMG 20210622 WA0013 1

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर के साथ-साथ सारे जिले में नही लिए जा रहे सिक्के

Bundeli Khabar

कांग्रेस कार्यालय में हुआ इंद्रा अन्नपूर्ण बैंक का शुभारंभ

Bundeli Khabar

बरेला बनी प्रदेश की पहली नगर पंचायत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!