22.7 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorized

60 हजार का लक्ष्य पूरा होने पर कलेक्टर ने जताया आभार

Bundelikhabar

जिले में 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य पूरा
कलेक्टर ने दी नागरिकों को बधाई सहयोग के लिये सभी का माना आभार

जबलपुर / सजल सिंघई

जबलपुर जिले ने विश्व योग दिवस पर प्रारम्भ हुये कोरोना वेक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन 60 हजार व्यक्तियों को कोरोना के टीके लगाने के लक्ष्य को पार कर लिया है। कोरोना कन्ट्रोल एण्ड कमांड सेंटर के अनुसार वेक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन आज कोरोना का टीका लगवाने वालों में से शाम 7 बजे तक की स्थिति में 60 हजार व्यक्तियों की पोर्टल पर एंट्री हो चुकी थी । टीका लगवा चुके लोगों की कोविन पोर्टल पर एंट्री करने का कार्य अभी भी जारी है और सभी की एंट्री पूरी होने पर यह संख्या लगभग 65 से 70 हजार के बीच या इससे अधिक भी हो सकती है ।

FB IMG 1624295377379 1

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज सोमवार को जिले में आयोजित टीकाकरण महाअभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करने पर जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगु्रूओं, समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों एवं पदाधिकारियों सहित पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों से मिले सहयोग की वजह से ही जबलपुर जिले ने टीकाकरण के लिये राज्य शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की उपलब्धि हासिल कर सका है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम के कर्मियों, राजस्व, शिक्षा, पुलिस सहित जिला रेडक्रास समिति के सदस्यों, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारियों, लेखकों, साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों द्वारा टीकाकरण के लिये वातावरण निर्माण में दिये गये योगदान की सराहना की है। कलेक्टर ने कहा कि जबलपुर वासियों ने टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर पूरे प्रदेश में संस्कारधानी का नाम रोशन किया है।

FB IMG 1624304146493


जिले में आज 21 जून को टीकाकरण हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किये गये थे। सुबह से ही टीकाकरण केन्द्रों में लोग अपनी बारी के इंतजार में कतारबद्ध हो खड़े थे। टीकाकरण के लिये जिले में 320 केन्द्र बनाये गये थे। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये 190 केन्द्र और शहरी क्षेत्र में बनाये गये 120 केन्द्र शामिल थे।
कोरोना टीकाकरण महाअभियान को लेकर जबलपुर जिले के निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। सुबह से ही टीकाकरण केन्द्रों पर टीके लगवाने लोगों का आना शुरू हो गया था। टीका लगाने वालों में युवाओं की संख्या अधिक थी। बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में जीत हासिल करने के इस महाअभियान में टीका लगवाकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिले के अधिकांश टीकाकरण केन्द्रों पर शाम होते तक लक्ष्य से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाये जा चुके थे।

FB IMG 1624304159704

जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान की शुरूआत सिविल लाइन स्थित महाकौशल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री राकेश सिंह ने की।

FB IMG 1624304089303

Bundelikhabar

Related posts

नकली रेमडीसीवार फिर नकली नोट और अब पकड़ा गया नकली खाद

Bundeli Khabar

कोल्ड स्टोरेज और मटर प्रसंस्करण के लिए शीघ्र होगा ऋण स्वीकृत – कलेक्टर

Bundeli Khabar

पाटन: नगर में भव्यतापूर्ण मनाया गया बेक्सिनेशन का महा अभियान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!