22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210621 WA0035
मध्यप्रदेश

73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का हुआ भूमिपूजन-

Bundelikhabar

अब दिखावे का नहीं काम दिखाने का समय है- राजेश शुक्ला
73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का हुआ भूमिपूजन-

बिजावर / कपिल खरे
बिजावर। अब समय दिखावे का नहीं बल्कि काम कर दिखाने का है और जैसे भी होगा वह हर काम किया जाएगा जिसके लिए जनता ने मुझे चुना है। यह बात क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने 73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का भूमि पूजन करते हुए कही। नगर के गुलगंज तिराहा से भैरवनाथ मंदिर तक आरसीसी रोड बनाई जा रही है। नगर परिषद सीएमओ विजय शंकर त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना तृतीय चरण योजनाअंतर्गत करीब 73 लाख की लागत से बनने वाले इस आरसीसी के बीचो-बीच डिवाइडर, पौधरोपण और इलेक्ट्रिफिकेशन का भी प्रावधान है। जिससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के अलावा अनुविभागीय अधिकारी राहुल सिलाडिया, थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर, नीरज भटनागर, सुरेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन अरविंद अग्रवाल ने किया।

IMG 20210621 WA0034

Bundelikhabar

Related posts

चाकू की नोंक पर लूटी शराब दुकान

Bundeli Khabar

भ्रष्टाचारियों के लिए वरदान साबित हो रही जनपद पंचायत सीईओ अंजना नागर

Bundeli Khabar

किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!