29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 2 2
मध्यप्रदेश

हर घर दस्तक

Bundelikhabar

बरगी नगर । कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशव्यापी वेक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है । जिसमे बरगी क्षेत्र भी अछूता नही है । स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी दिन रात साप्ताहिक अवकाश लिए बगैर वेक्सीनेशन पर जोर दे रहे है । लगभग सभी ग्रामो में वेक्सीन के लिए कैम्प लगाए जा रहे है । नायब तहसीलदार धुर्वे ओर पुलिस महकमा महामारी के दौरान दिन रात अपनी सेवा देकर कोरोना की चेन तोड़ने में सफल हुए है । और अब संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी व्यक्तियों को वेक्सीन लगाना आवश्यक है । वेक्सीनेशन को युद्ध स्तर पर किया जा रहा है । इसी कड़ी में नायब तहसीलदार सुषमा धुर्वे, चौकी प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बरगी नगर बाजार में व्यापारियों के घर जाकर उन्हें सपरिवार वेक्सीनेशन कराने का आग्रह किया और कहा कि दुकान में आने वाले ग्राहकों को भी वेक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करे । ताकि हमारा क्षेत्र सुरक्षित रह सके । इस दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक , पत्रकार भेजम सिंह, शुभम अवधिया, कोरोना वरियर्स रीना तेकाम, अंजलि खत्री ओर पुलिस प्रशासन के शेर सिंह, राजेश यादव, आदि उपस्थित रहे ।

IMG 20210610 WA0000

Bundelikhabar

Related posts

श्री जटाशंकर धाम में 15 माह बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट

Bundeli Khabar

प्रयास जन सशक्तिकरण संस्थान द्वारा लगाया गया निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर

Bundeli Khabar

प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा राहतगढ़ : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!