24 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624246341663
मध्यप्रदेश

रंगोली के माध्यम से वैक्सीनेशन के लिए कर रही हैं प्रेरित महिलाएं

Bundelikhabar

छतरपुर / मोहम्म्द साजिद
वैश्विक महामारी से देश प्रदेश को मुक्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से चलाये जा रहे वेक्सीनेसन महा अभियान में जितना शासन प्रशासन जोर दे रहा है अब उतनी ही आम नागरिकों की भी सहभागिता बढ़ती जा रही है अब लोग एक दूसरे को जागरूक कर रहे हैं तो फिर ऐसे में महिलाएं पीछे कैसे रह सकतीं हैं महिलाएं भी लोगों को जागरूक करने भिन्न भिन्न प्रयत्न कर रहीं है ताकि मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक वैक्सीन विहीन न रहे। छतरपुर जिले में सोमवार, 21 जून से कोविड वैक्सीनशन का महाअभियान शुरू होगा। इसको सफल बनाने और सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमजनों को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के जरिये जागरूक किया जा रहा है।

FB IMG 1624246337755

इसी क्रम में आज नौगांव क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महाराजपुर सहित ग्राम करारागंज, बिलहरी एवं अन्य स्थानों के टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर आकर्षक रंगोली बनाई। इससे लोगों को टीका लगवाने की प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और मीडियाकर्मियों ने महाअभियान की सफलता और लोगों की भागीदारी का संकल्प लिया है।

FB IMG 1624246326883

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:नगर परिषद की निष्क्रियता के चलते रसरंग पार्क बना शराबियों का अड्डा

Bundeli Khabar

रास्ता साफ: अब जल्द बनेंगे थाना प्रभारी से डीएसपी

Bundeli Khabar

डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!