19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 17
मध्यप्रदेश

गुंडों पर पुलिस का शिकंजा

Bundelikhabar

छतरपुर / मोहम्मद साजिद

बोलेरो के बोनट पर बैठकर नगर में उत्पात मचाने एवं व्यक्ति के साथ मारपीट करने वाले 02 आरोपी अवैध शराब एवं गाड़ी सहित हुए गिरफ्तार

दिनॉक 15.6.21 को शाम करीब 07 बजे नोगाँव में बरिया लुगासी तिगेला पर बिना नंबर की बुलेरो गाड़ी की बोनट पर बैठकर 05 नवयुवकों के द्वारा घूमकर वीरेन्द्र कालोनी की गली में गाडियों की
क्रासिंग को लेकर वीरेन्द्र कालोनी के युवक जीतेन्द्र यादव के साथ
मारपीट करने एवं गुंडागर्दी करने की रिपोर्ट थाना नौगाँव में फरियादी जीतेन्द्र यादव द्वारा की गई। रिपोर्ट पर अप०क्र0- 315/21 का पंजीबद्ध कर उक्त अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई। आरोपियों द्वारा की गई वारदात नगर के सीसीटीव्ही कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उक्तफुटेज से आरोपियों की पहचान 01 शिवम त्रिपाठी 02 रोहित अहिरवार 03 गोल्डी उर्फ आयुश उर्फ गोल्डन दादा 04. संदीप पटेल 05 प्रेम घंसौरिया के रूप में हुई। उक्त आरोपियों का रिकार्ड जिले के थानों से ज्ञात किया गया जो उक्त नवयुवक शराब एवं नशे के आदि होकर आवारागर्दी, गुंडागर्दी एवं अपनी गाड़ियों से घूमना फिरना एवं अपने शौक को पूरा करने के लिये चोरी एवं अवैध काम कर रूपए अर्जित करना पाया गया। मामले मे डीआईजी विवेक राज सिंह, पुलिस अधीक्षक छतरपुर सचिन शर्मा द्वारा आरोपियों की तलाश कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त आरोपियों की पतारसी के दौरान दिनॉक 19.06.21 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शिवम उर्फ शिवाशु त्रिपाठी नि0 चन्दला एवं वीरेन्द्र उर्फ रोहित अहिरवार नि० छोटी महोई थाना सरबई को सफेद रंग की बुलेरो गाडी में 07 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 315 क्यार्टर कीमती करीब 22050 रूपये की शराब को अवैध रूप से परिवहन करते हुये पकड़ा गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। मामले में जप्त बुलेरो बिना नंबर की गाड़ी पर राजसात की कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर महोदय के कार्यालय भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में एसडीओपी कमल जैन के निर्देशन में निरी0 संजय बेदिया थानाप्रभारी नौगाँव, उनि० शैलेन्द्र यादव, उनि० संजय पाण्डे, सउनि० रामकुमार मिश्रा, प्र0आर0 हृदेश,आर0 भूपेन्द्र, आकाश, आदित्य की भूमिका रही।

IMG 20210619 WA0022

Bundelikhabar

Related posts

स्टेट बैंक में चोरों ने लगाई सेंध

Bundeli Khabar

बकस्वाहा जंगल बचाव आंदोलन

Bundeli Khabar

बिजवार:भारतपुरा पठारी गाँव के बीच लग्जरी गाड़ियों से आते जुआड़ी, अपराधियों का बोलबाला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!