21.2 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0619 184215
मध्यप्रदेश

टीकाकरण महा अभियान को सफल बनाने कलेक्टर महो. ने की अपील

Bundelikhabar

छतरपुर / मोहम्मद साजिद

छतरपुर जिले में 21 जून से कोविड टीकाकरण का महा अभियान होगा शुरू:कलेक्टर

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने टीकाकरण कराने की अपील कीसमाज मिलकर इस अभियान को सफल बनायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरक बनकर टीकाकरण कराएं बुन्देलखण्ड की धरा से कोरोना को भगाने के लिए सभी लोग योगदान दें और प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य के टीकाकरण जरूर कराएं

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक-मात्र सहारा है। टीकाकरण करा लिया और तीसरी लहर यदि आती भी है तो अधिक नुकसान नही होगा। कोविड टीकाकरण से बचाव संभव है।धर्मगुरु, जनप्रतिनिधियों, व्यापारी प्रतिनिधियों, सेवाभावी संगठनों एवं मीडिया के प्रतिनिधि टीकाकरण अभियान का सामाजिक हिस्सा बने और प्रेरक की भूमिका निभाते हुए लोगों का टीकाकरण करायें:कलेक्टर,

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने 21 जून से शुरू होने वाले कोविड टीकाकरण के महा अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष छतरपुर में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ की जा रही तैयारियों के संबंध में चर्चा की और सदस्यों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किये। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी समाज के धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि वह इस अभियान का हिस्सा बने और धार्मिक स्थलों से टीकाकरण कराने की अपील प्रसारित करें और समाज के हर-एक घरों तक टीकाकरण कराने का संदेश पहुँचाये।
धर्मगुरु समाज के सम्माननीय प्रेरक के वह इस कार्य को बखूबी करायें और लोगों के भ्रम को भी दूर करें।

Screenshot 2021 0619 184215

Bundelikhabar

Related posts

पनीर बेचने वाले पर डेढ़ लाख का जुर्माना

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

प्रदेश भाजपा की बड़ी क्षति पूर्व मंत्री का निधन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!