22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0604 092807
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहीं लगाई चौपाल तो कहीं किया पौधारोपण

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनुसूचित जाति बस्ती में लगाई चौपाल, सीएम के साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और लोकसभा सांसद राकेश सिंह, पूर्व विधानसभा के घमापुर में लगाई चौपाल, प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ के बारे में दी जानकारी, सीएम ने जनता से कहा गरीब बच्चियों की कॉलेज की फीस मामा शिवराज भरेगा, चिंता करने की जरूरत नही, कन्या विवाह का जिम्मा भी शिवराज मामा के ऊपर, कमलनाथ पर तंज,कहा गरीब जनता की संभल योजना कमलनाथ ने की थी बंद, गरीब जनता को लाभ मिले सरकार ने फिर शुरू की संबल योजना..

Screenshot 2022 0604 093042

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सर्किट हाउस के पार्क में रोपे पौधे,सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार तारीफ की.

जबलपुर-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर प्रवास के दौरान आज शुक्रवार को भी रोज एक पौधा लगाने के अपने संकल्प का पालन करते हुये सर्किट हाउस परिसर में पीपल और मौलश्री के पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ केवल हमें जीवन ही नहीं देते बल्कि वर्षा जल को अवशोषित कर इसे धरती में पहुँचाते हैं और गर्मियों में इसी पानी को बूंद-बूंद छोड़कर नमी बनाये रखने का काम करते हैं । उन्होंने कहा कि वृक्ष चिड़ियों और पक्षियों का ही नहीं बल्कि कई प्रकार के कीट-पतंगों और जीव-जंतुओं का भी आश्रय स्थल होते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने आव्हान किया कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित जीवन के लिये हर व्यक्ति पौधा लगाना होगा ।

वहीँ मुख्यमंत्री ने वॉक एंड क्लीन तथा कल्याण आयु संस्था के सदस्यों के साथ सर्किट हाउस परिसर में पौधों को रोपण किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जबलपुर दौरे की भी तारीफ की वही फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा हमने अक्षय कुमार की फ़िल्म पृथ्वीराज को टैक्स फ्री किया है।


Bundelikhabar

Related posts

कलेक्टर ने ग्राम मडी गौरझामर की राशन दुकान का किया आकस्मिक निरीक्षण

Bundeli Khabar

शिक्षा के मंदिर में शराब की बोतलें, आखिर कैसे होगा नौनिहालों का भविष्य उज्जवल

Bundeli Khabar

हफ्ते में एक दो बार खुलती है आंगनबाड़ी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!