23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210617 WA0018
मध्यप्रदेश

श्री जटाशंकर धाम में 15 माह बाद श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के कपाट

Bundelikhabar

बिजावर/अरबिंद अग्रवाल

जल चढ़ाकर किए लोगों ने दर्शन

बिजावर …. प्रसिद्ध तीर्थ एवं पर्यटन स्थल श्री जटाशंकर धाम में मुख्य मंदिर के कपाट गुरुवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए | यहां कोरोना काल की पहली लहर आरंभ होने के समय 19 मार्च 2020 से श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश बंद था | पिछले साल लॉकडाउन हटने के बाद लोगों को मंदिर के बाहर से ही दर्शन करवाए जा रहे थे | वहीं पुजारी द्वारा मंदिर में नियमित पूजा अर्चना की जती रही | अब करीब 15 माह बीतने के बाद गुरुवार को सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोले गए | शासन की गाइड लाइन के अनुसार धार्मिक स्थलों को खोले जाने के दिशा निर्देशों के तहत एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने गुरुवार को ही मंदिर खोले जाने के संबंध में पत्र जारी किया था | 

IMG 20210617 WA0019

इस पर लोक न्यास श्री जटाशंकर धाम ने श्रद्धालुओं को  व्यवस्थित तरीके से कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शन करवाए जाने की व्यवस्था बनाई | गुरुवार की दोपहर श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोले जाने के पहले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई | इस दौरान मंदिर के पुजारी सहित न्यास  कोषाध्यक्ष राकेश धतरा, अधीक्षक जे पी खरे , पुजारी राम अवतार तिवारी ,चौकी प्रभारी के एल दुवे मौजूद रहे | न्यास अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने भी शिव धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया |

        इस संबंध में न्यास अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल तीन कुण्डीयों में से केवल एक कुंडी से जल भरकर मंदिर में भगवान श्री को अर्पित किया जा सकेगा | व्यवस्था के लिहाज से दो कुंडी फिलहाल बंद रहेंगी | स्नान पर पहले की ही तरह रोक है | साथ ही दर्शनार्थियों को मास्क और सोशल डिस्टेंस का भी पालन करना होगा |  शिव धाम श्री जटाशंकर में शादी ब्याह के लिए एसडीएम से अनुमति लेना जरुरी होगा | इस पर निर्धारित गाइडलाइन के तहत शादी ब्याह हो सकेंगे | 

IMG 20210617 WA0017

Bundelikhabar

Related posts

क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की संयुक्त छापामारी

Bundeli Khabar

कलयुगी बेटे ने पिता को पलंग पर बांध कर जिंदा जलाया

Bundeli Khabar

हाथ मे कटोरा ले कर प्रदर्शन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!