29.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1008 000950
मध्यप्रदेश

नवरात्र के प्रथम दिवस मंन्दिरों में भक्तों का मेला

Bundelikhabar

जबलपुर / ब्यूरो

जबलपुर में शारदेय नवरात्रि की पहले दिन बैठकी में जबलपुर के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली सुबह से ही श्रद्धालु देवी माता के दर्शन करने पहुंचे जबलपुर में नवरात्रि त्यौहार का विशेष महत्व देखने को मिलता है देवी मंदिरों में विशेष प्रकार की सजावट पूजन किया जाता है जिसमें श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ शिरकत करते हैं वही जबलपुर में दुर्गा पंडालों में भी विशेष सजावट बैठकी के पहले दिन से ही देखने को मिलती है।

श्रद्धालु मंदिरों में सुबह से ही देवी मां के दर्शन करने पहुंच जाते हैं देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिलती है पिछले 2 सालों से कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नवरात्रि का त्यौहार शासन की गाइड लाइन के अनुसार मनाया गया था इस बार बहुत सारी छूट प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि त्यौहार के लिए दी गई है जिसके कारण इस बार शासन की गाइड लाइन के अनुसार श्रद्धालु पूजन पाठ कर सकेंगे और पंडालों में देवी मां स्थापना की जा सकेगी।


Bundelikhabar

Related posts

दमोह: पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों का आतंक

Bundeli Khabar

एटीएम कैश वैन में हुई लूट और गार्ड की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

जिला दंडाधिकारी ने की दो अपराधियों पर एनएसए की कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!