26.8 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0303 230446
मध्यप्रदेश

अपनी मांगों को लेकर जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने जैसी अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के कर्मचारी कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
जबलपुर नगर निगम के कर्मचारी 5 मार्च से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं नगर निगम कर्मचारी संघ के आवाहन पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था वही लगातार मिल रहे आश्वासन के बाद भी नगर निगम के कर्मचारियों को अभी तक अपनी मांगों को लेकर किसी प्रकार का ठोस आश्वासन अभी तक ना मिलने के कारण नगर निगम के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं जिससे जबलपुर शहर की विभिन्न प्रकार की नगर निगम की सेवाओं पर असर पड़ेगा

पुरानी पेंशन नीति की बहाली और कर्मचारियों से लिए जा रहे हैं 18 घंटों के काम के खिलाफ नगर निगम के कर्मचारियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। इस बार प्रदेश व्यापी आंदोलन का शंखनाद करते हुए कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इसके पहले भी इन्हीं मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई थी लेकिन हर बार अधिकारियों ने आश्वासन दिया है लेकिन आज तक मांगो को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के साथ-साथ कर्मचारियों से निगम प्रशासन 18 घंटे तक काम ले रहा है जबकि यह न्याय संगत नहीं है। सफाई कर्मचारियों से पूरे सप्ताह काम लिया जा रहा है यहां तक कि उन्हें छुट्टी तक नहीं दी जा रही है।

कर्मचारी नेताओं ने ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो वे अपने आंदोलन को और उग्र रूप प्रदान करेंगे। जबलपुर नगर निगम में हाल ही में अपर आयुक्त के तौर पर भेजे गए अपर कलेक्टर शेर सिंह मीणा को लेकर भी कर्मचारी नेताओं ने नाराजगी जताई है। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि प्रशासन छोटे कर्मचारियों से तो भरपूर काम ले रहा है लेकिन बड़े अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। शुक्रवार को होने वाले प्रदेश व्यापी आंदोलन में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के अलावा संयुक्त कर्मचारी मोर्चा और अजाक्स भी शामिल रहेगा।


Bundelikhabar

Related posts

प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने क्राइसिस कमेटी कि बैठक के बाद सीएचसी पाटन का किया मुआयना

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग को लेकर स्टेशन प्रबन्धक को सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

पाटन: बीएसपी की सभा से कोरोना का मास्क नदारत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!