27 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
images 4 10
क्राइम

मामूली नाली विवाद को लेकर हत्या, अपराधियों के हौसले बुलंद

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)- जबलपुर में एक माह पुराने नाली विवाद पर गोरखपुर सांई नगर में दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए जिसमें एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की पत्नी को भी घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी थोड़ी दूरी पर रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे। वहां भी 24 वर्षीय महिला और उसके 5 साल के बेटे को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। पति बचाने दौड़ा तो उसे लाठी से मारपीटकर भाग गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Screenshot 20210615 141050

गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडे के अनुसार साईंनगर निवासी पुष्पराज कुशवाहा (28) मजदूरी करता है। 18 मई को उसका पड़ोसी विनय कुशवाहा से नाली के पानी बहने को लेकर विवाद हुआ था। तब पुष्पराज और उसके पक्ष के तीन अन्य लोगों ने विनय कुशवाहा के परिवार के साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में गोरखपुर पुलिस ने मारपीट व प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।


 रंजिश में हत्या की वारदात को दिया अंजाम
विनय कुशवाहा इसी मारपीट की रंजिश को लेकर बदला लेने की नीयत से राजा कुशवाहा व रवि कुशवाहा के साथ सोमवार रात पौने 11 बजे पहले पुष्पराज के घर में घुस गया। तीनों चाकू व लाठी-डंडे से लैस थे। तीनों ने पुष्पराज को चाकू से गोद डाला। बचाने पहुंची पत्नी आरती पर भी चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी थोड़ी दूरी पर रहने वाले पुष्पराज के साढ़ू भाई गोलू कुशवाहा के घर पहुंचे। तीनों ने घर में घुसकर गोलू को लाठी-डंडे से तो पत्नी रूचि कुशवाहा (26) और बेटे प्रतीक (5) पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।

Screenshot 20210615 141128
एस. एम.तिवारी एस. आई .थाना गोरखपुर

चाकू लहराते हुए फरार हो गए तीनों आरोपी
बदमाशों ने दो घरों में घुसकर लगभग 20 मिनट तक खूनी खेल खेला। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग बीच-बचाव को पहुंचे तो आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सभी घायलों को पड़ोसियों की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने पुष्पराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसकी पत्नी आरती, रिश्तेदार रूचि और उसका बेटा प्रतीक को भर्ती कर लिया गया है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Screenshot 20210615 141050 1

Bundelikhabar

Related posts

दुष्कर्म : केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से जाना मामला

Bundeli Khabar

शाहरुख खान के बेटे आर्यन समेत 8 आरोपियों को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर

Bundeli Khabar

छतरपुर: अपराधी एवं माफिया के खिलाफ कार्यवाही चालू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!