29.3 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
images 13
क्राइम

मानवता तार तार ,नही रुक रही भ्रूण हत्या

Bundelikhabar

नैनपुर– नैनपुर में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जिसने समस्त मानव जाति को कटघरे में खड़ा कर दिया है। जहाँ शासन प्रशासन आये दिन लोगों को जागरूक करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है वहीं लोग अभी भी घिनोने कृत्य करने से बाज नही आ रहे हैं।

Screenshot 2021 0614 124130

प्राप्त सूत्रों के अनुसार नैनपुर के वार्ड क्रमांक 01 में सुबह – सुबह नाले में एक नवजात भ्रूण पानी मे डला पाया गया, जो मृत अवस्था मे था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब सुबह लोग बाहर टहलने निकले तब उन्होंने ने देखा कि नाली के पास कुत्ते अपनी घात लगा रहे हैं जब स्थानीय लोगों ने पास जा कर देखा तो नाली में एक नवजात शिशु का भ्रूण पड़ा हुआ था जिसकी सूचना तत्काल लोगों ने पुलिस को दी और मौके पर पुलिस ने पहुंच कर भ्रूण बरामद कर जांच के लिए भेज दिया एवं जांच चालू कर दी। किन्तु उक्त घटनाक्रम से यह निश्चित ही तय हो गया कि लोगों की जागरूकता में आज भी कोई कमी शेष है। ऐसे लोग मानव जाति पर किसी कलंक से कम नहीं। हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

Screenshot 2021 0614 124216


Bundelikhabar

Related posts

2 अक्टूबर शुष्क दिवस पर अवैध शराब बिक्री

Bundeli Khabar

एमपी से महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bundeli Khabar

हत्या: पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!