22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210809 WA0032
क्राइम

पुलिस पर चाकु से हमला करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

कल्याण : घर का दरवाजा खटखटाने से मना करने पर पुलिस पर चाकु से हमला करने वाले दो फरार आरोपी आखिरकार 3 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिन्हें गिरफ्तार कर डोंबिवली की विष्णु नगर पुलिस ने सलाखों के अंदर पहुंचा दिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 मई 2021 की रात 3 गुंडों ने पुलिस पर हमला कर दिया था और फरार हो गए थे और पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। आखिरकार 3 महीने बाद पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान साहिल श्रीनिवास ठाकुर उर्फ​​वलत्या (22) और सोमेश नवनाथ म्हात्रे (25) के रूप में हुई है। डोंबिवली पश्चिम में एक हनुमान मंदिर के पास सोने की दुकान के पीछे जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डोंबिवली के गरीबाचा वाडा इलाके के रहने वाले रूपेश शिंदे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस स्टेशन में कार्यरत शिंदे ने उन्हें घर का दरवाजा खटखटाने से मना किया था। तभी तीनों ने शिंदे की गर्दन के दाहिने हिस्से में वार कर जख्मी कर दिया था। शिंदे द्वारा विष्णु नगर थाने में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू कर दी थी। जिनमें से एक आरोपी पांडा को गिरफ्तार कर लिया गया था औऱ पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही थी। आगे इस मामले की विष्णु नगर थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय साबले के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

अंधी हत्या की गुत्थी सुलझी: आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar

बिजावर : प्रशासन की निष्क्रियता के चलते गांजा गढ़ हुआ मोहनगंज

Bundeli Khabar

दुष्कर्म: महिला वकील के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!