26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 11 1
क्राइम

मानवता शर्मसार, तीन भाइयों ने अपने ही सगे भाई को कराया अग्निस्नान

Bundelikhabar

दमोह(भारती शर्मा)– दमोह जिले के हटा नगर के पास रनेह थाना अंतर्गत पिपरिया ग्राम में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है यहां तीन भाइयों ने मिलकर अपने सगे भाई को आग के हवाले कर दिया, विवाद केवल माँ को अपने पास रखने के कारण हुआ। जिसके चलते आवेश इतना बड़ा की तीन भाइयों ने अपने ही सगे भाई को आग के हवाले कर दिया जो गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल दमोह लाया गया जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया।


क्या है मामला
घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बाबूलाल के परिजनों एवं उसके कथनों में बताया गया है कि उसका अपने भाइयों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. मामले की अभी विवेचना चल रही है. विवेचना में जो भी सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी.सगे भाइयों में मां को लेकर था विवाद, मिली जानकारी के मुताबिक, पिपरिया निवासी बाबूलाल अठया(40) के साथ उसकी वृद्ध मां रहती है, लेकिन बाबूलाल के दूसरे भाई मां को अपने साथ रखना चाहते थे. इसी बात को लेकर उनमें विवाद चल रहा था. मृतक बाबूलाल की मां उसी के साथ रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर रविवार को विवाद बढ़ गया और बाबूलाल के तीन अन्य सगे भाई कैलाश, भैयालाल, राजेश और भतीजे संजू ने मिलकर उसे केरोसिन डालकर आग लगा दी.तेल डालकर भाई ने भाई को जिंदा जलाया
रनेह थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक दिल दहलाने और मानवता को शर्मसार कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है. यहां तीन सगे भाइयों ने अपने ही एक भाई को पारिवारिक विवाद के चलते तेल डालकर जिंदा जला दिया. घटना के बाद युवक को हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया. उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।


Bundelikhabar

Related posts

दुष्कर्म : केंद्रीय मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से जाना मामला

Bundeli Khabar

बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के सामने किया चौंकाने वाले खुलासे।

Bundeli Khabar

हत्या: पति,पत्नी और बहू की एक साथ उठी अर्थी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!