30.3 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Bundeli Khabar
images 4 10
क्राइम

थमने का नाम नही ले रहे हैं हत्याकांड

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)-जबलपुर हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रही,,हाल ही के कुछ दिनों में जबलपुर में हो रही हत्याओं से पुलिस महकमा सक्ते में है वही आमजन मानस में दहशत का माहौल। एक बार फिर जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र ग्राम भीटा जैतपुरी में युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या का मामला सामने आया है,,बताया जा रहा है की दुर्गा प्रसाद बैगा अपने दो दोस्तों के साथ गाँव से सालीवाड़ा स्थित राज खान से मिलने गए थे वही देर शाम जब दुर्गा बैगा व उसके दोस्त मोटरसाइकिल से घर वापिस आ रहे थे,जहा जैतपुरी रोड में मोटरसाइकिल से सामने से आ रहे 3 युवको ने गाड़ी रोक कर दुर्गा से पान मसाला मांगा और अचानक से पीछे बैठे युवक ने काले रंग के बैग से चाक़ू निकालते हुए दुर्गा बैगा के ऊपर चाक़ू से दनादन वार कर गम्भीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए,,वही दुर्गा बैगा की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी लगते ही आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे,वही एफएसएल एक्सपर्ट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेझा गया,पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करते हुए ,आरोपीयो की तलाश शुरू करदी है।


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर: पुलिस ने अपराधियों पर की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Bundeli Khabar

शासन का बुल्डोजर: अपराधी का अवैध मकान ध्वस्त

Bundeli Khabar

ठगी:लालच दिखाकर चुना लगाने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!