19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623561848132
मध्यप्रदेश

प्रदेश के मुखिया और केंद्रीय मंत्री ने किया कोविड अस्पताल का लोकार्पण

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर जिले के बीना में बीओआरएल के निकट नवनिर्मित 200 ऑक्सीजन युक्त बेडेड अस्थाई कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, श्री गौरव सिरोठिया, विधायक श्री महेश राय, संभाग आयुक्त श्री मुकेश शुक्ला, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना के आगासोद के ग्राम चक्क में स्थित अस्थाई कोविड अस्पताल का मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ अस्पताल के सभी ब्लॉक का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां उपस्थित डॉक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, पूर्ण मनोभाव एवं कर्तव्य निष्ठा से मानव सेवा करें ।मुख्यमंत्री श्री चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों एवं डॉक्टर्स से चर्चा की।

Screenshot 2021 0613 105356

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा अभी प्रारंभिक तौर पर 200 ऑक्सीजन युक्त बेडेड अस्पताल का शुभारंभ कर रहे हैं। जरूरत के मुताबिक यहां बेड बढ़ाये जायँगे । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयांं, ऑक्सीजन, बेड, इंजेक्शन, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी ली। अस्पताल में 7 वार्ड तैयार किए गए हैं । जिसमें तीस-तीस बिस्तर के 6 वार्ड एवं 20 बिस्तर का एक वार्ड तैयार किया गया है। सभी वार्डों में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ 24 घंटे मौजूद रहेंगे। अस्पताल परिसर में समस्त प्रकार की जांच के लिए पैथोलॉजी लैब, एक्सरे मशीन, पोषण युक्त भोजन के लिए भोजनशाला भी तैयार की गई है।अस्पताल परिसर में फीवर क्लीनिक वैक्सीनेशन सेंटर भी होगा संचालन, 200 बिस्तरों के ऑक्सीजन युक्त अस्पताल में फीवर क्लीनिक एवं वैक्सीनेशन सेंटर भी संचालित किया जाएगा । फीवर क्लीनिक में सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की जांच की जाएगी एवं कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। साथ ही अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा।

FB IMG 1623561861763

Bundelikhabar

Related posts

लोकायुक्त कार्यवाही: सेल्समेन 11 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bundeli Khabar

पाटन: विद्युत विभाग आऊट सोर्स कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Bundeli Khabar

छतरपुर को मिली फोर-लेन की सौगात

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!