28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210531 WA0027
मध्यप्रदेश

व्हीएसए बक्सवाहा की कार्यकारिणी गठित

Bundelikhabar

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कर की गई बैठक में घोषणा

बिजावर (कपिल खरे)-कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बकस्वाहा में बीएसए संघ की बैठक कर कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने और क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करने की बात किए कहीं। बीएसए संघ छतरपुर के मीडिया प्रभारी कपिल खरे ने बताया कि बकस्वाहा में व्हीएसए संघ के प्रेदश सचिव स्वेता पारुचि एवं छतरपुर जिला अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी के नेतृत्व में कोविड-19 के नियमो का पालन करते हुए संघ की बैठक की गयी। जिसमे सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न बिंदुओं के अलावा कोविड-19 का बैक्सीन लगवाने पर चर्चा की गई और गाँव मे वेक्सीन लगवाने के लिए लोगो को प्रेरित करने के साथ ” हमारा घर हमारी जिम्मेदारी” निभाने को कहा गया। सभी पदाधिकारियों और संघ के सदस्यों ने इसकी शुरुआत अपने घर से करने को कहा। बैठक के दौरान बकस्वाहा ब्लॉक में सर्वसहमति से विलेज सोशल एनिमेटर कार्यकरणी भी घोषित की गई।

IMG 20210531 WA0027

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी-
बैठक में सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कुमार रावत को एवं ब्लॉक सचिव ममता लोधी को चुना गया। इस दौरान बैठक में जिला अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी, शुभम शर्मा, ब्रजेश, रेखा खरे, दीपक सोनी, अनुपूर्णा पायक ,रेखा लोधी, शहनावाज खान आदि उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

अंकुर कार्यक्रम में हुआ अब तक एक मिलियन पौध-रोपण

Bundeli Khabar

तस्करी: गाँजे की भारी खेप बरामद

Bundeli Khabar

बिना पीओएस मशीन के उर्वरक न लें : कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!