18.7 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1623561209500
मध्यप्रदेश

झंडा दिवस व योग दिवस आयोजनों में भव्यता के साथ कोविड गाईड लाइन का रखा जाए ध्यान : संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)– केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आज कलेक्ट्रेट में बैठक कर 18 जून झंडा दिवस व 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस की रूपरेखा पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आयोजन भव्य एवं गरिमामय हो, लेकिन कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के दायरे में हों यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाये।उन्होंने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित झंडा दिवस कार्यक्रम देश के अन्य स्थानों के साथ जबलपुर में भी होगा क्योंकि आजादी के लिए झंडा सत्यागृह जबलपुर से ही शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए मर्यादानुसार 18 जून को झंडा दिवस का कार्यक्रम शहर में टाउन हाल में सीमित संख्या में गौरवपूर्ण कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के दौरान अधिकतम 60 व्यक्तियों की संख्या निर्धारित की है, इसके साथ ही कार्यक्रम को गरिमामयी बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर रूपरेखा तय की गई। बैठक में विधायक सर्वश्री अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, तरुण भनोत, विनय सक्सेना, संजय यादव, श्रीमती नंदनी मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गोडबोले सहित पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत के मुख्य पालन अधिकारी सुश्री रिजु बाफना, अपर कलेक्टर श्री राजेश बाथम, नगर निगम कमिश्नर श्री संदीप जीआर योग संस्थाओं से जुड़े लोगों सहित संस्कृति मुख्यालय के अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे। महोत्सव के दौरान भेड़ाघाट में 21 जून को योग का कार्यक्रम भी होगा जिसका राष्ट्रीय स्तर पर लाइव टेलीकास्ट होगा। योग कार्यक्रम में भी कोविड को ध्यान में रखते हुए सीमित संख्या में कार्यक्रम करने के निर्देश दिये और कहा कि इन कार्यक्रम में अधिकतम 21 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

FB IMG 1623561191226

Bundelikhabar

Related posts

कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत आज से

Bundeli Khabar

पार्टी के हितों के साथ कोई समझौता नहीं-प्रियंका गांधी

Bundeli Khabar

कांग्रेस ने राहुल गांधी की संसद से सदस्यता रद्द किये जाने के विरोध में कर्रापुर नगर में किया संकल्प सत्याग्रह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!