27.4 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत आज से
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत आज से

Bundelikhabar

सागर/ब्यूरो

पूर्व मंत्री पी.सी शर्मा हरी झण्डी दिखाकर करेंगे शुरुआत।

नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत सदर केन्ट क्षेत्र में पीढ़ी दर पीढ़ी वर्षों से निवास कर रहे किसानों व आमजनों के साथ भाजपा सरकार द्वारा वायदा खिलाफी कर किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ़ तथा केन्ट वासियों को उनका हक दिलाने के लिये युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वाधान में म.प्र.कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में चलाये जानें वालें चरण वध्य आन्दोलन की शुरुआत आज सोमवार की दोपहर 12.30 बजे स्थानीय सदर 12 मुहाल चौराहे से पूर्व कैबीनेट मंत्री एवं विधायक श्री पी. सी शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर की जावेंगी। साथ ही केन्ट क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किये जानें को लेकर आमजनों की राय ली जावेंगी। समस्त कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की गई हैं।


Bundelikhabar

Related posts

कटनी: टनल हादसे में 9 मजदूर मलबे में दबे, राहत बचाव कार्य चालू

Bundeli Khabar

सिविल अस्पताल की मांग को लेकर युवाओं ने शुरू किया दीवाल लेखन

Bundeli Khabar

पहली बरसात ने खोली नगर परिषद के मेंटेनेंस की पोल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!