21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210612 WA0004
मध्यप्रदेश

डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन

Bundelikhabar

बरगी:- पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर आज पूरे मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा जगह जगह पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों के सामने मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया बरगी में भी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं युवक कांग्रेस बरगीके तत्वाधान में डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को कम करने के लिए सांकेतिक प्रदर्शन bargi बरगी में जैन पैट्रोल पंप के सामने किया गया जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तख्तियां लिए हुए थे एवं मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग कर रहे थे लगातार बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल के दामों से महंगाई अपने चरम पर है जिसको लेकर आम जनता काफी परेशान है किंतु केंद्र शासन द्वारा लगातार पेट्रोलियम पदार्थों पर वृद्धि की जा रही है जिसका सीधा सीधा असर रोजमर्रा की चीजों पर सब्जियों पर खाद्य सामग्रियों पर खाद्य तेलों पर देखा जा रहा है जिसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेश अब आक्रामक रूप अपना चुकी है और पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करने में लगी हुई है इसी को लेकर बरगी में भी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसी पर सांकेतिक प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया इस प्रदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरगी अध्यक्ष दयानंद गिरी,बमबम तिवारी,शीतल गिरी,विकास खन्ना,सुखलाल यादव,संतोष चौकसे, रघु चौधरी,महेंद्र राजपूत, गोविंद पटेल आदि उपस्थित थे

IMG 20210612 WA0000

Bundelikhabar

Related posts

नकली पत्रकार ने दबाब बना कर माँ-बेटी पर करवाई झूठी एफआईआर

Bundeli Khabar

उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारियों का हुआ सम्मान

Bundeli Khabar

युवा शक्ति संगठन द्वारा असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई गई राशन सामग्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!