23.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 3 2
मध्यप्रदेश

बेनीसागर बंधा के लूट का पर्दाफाश सभी आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया माल व मशरुका किया बरामद

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- गत दिनांक 22 मई को रात्रि करीबन 10.30 – 11.00 बजे थाना बमीठा क्षेत्रान्तर्गत बेनीसागर बंधा की पुलिया पर चार अज्ञात आरोपियो ने प्रार्थी अखिलेश पिता श्री बाबूलाल रैकवार व इसके चाचा विनोद रैकवार वार्ड क्र.1 बजरंग मोहल्ला बमीठा से मारपीट कर एक मोटर साईकिल (हीरो HF डीलेक्स MP16MS3264), दो मोबाईल फोन, एक चांदी की चैन तथा 2,000/-रुपये नगद लूटकर भाग गये थे । लूट की उक्त घटना को लेकर थाना बमीठा पर अप.क्र.168/2021 धारा 394 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
लूट की वारदात को गम्भीरता से लेते हुये श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय सागर जोन सागर श्री अनिल शर्मा, श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री विवेकराज सिंह एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर श्री सचिन शर्मा के द्वारा SDOP खजुराहो श्री मनमोहन बघेल एवं थाना प्रभारी बमीठा संदीप दीक्षित को लूट को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश हेतु निर्देशित किया | वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त दिशा निर्देशो के अनुसार SDOP खजुराहो एवं थाना प्रभारी बमीठा ने पतासाजी हेतु मुखविर सूचना तंत्र सक्रिय कर लगातार थाना क्षेत्र एवं आस–पास के सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधियो पर नजर रखी साथ ही तकनीकी टीम सक्रिय की गई । मुखविर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये पांच आरोपियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ कर लूट का पर्दाफाश करते हुये अपराध मे प्रयुक्त मोटर साईकिल MP16ML9488,तीन 315 बोर कट्टा मय पांच कारतूसो एवं लूटी गई मोटर साईकिल क्र. MP16MS3264 तथा लूटे गये दो मोबाईल एवं चांदी की चैन दस्तयाब कर जब्त की गई । साथ ही आरोपियो ने खजुराहो के अप.क्र.126/2021 धारा 379 ताहि मे चोरी गई मोटर साईकिल पेशन प्रो,को चुराना तथा राजनगर के लूट के प्रकरण अप.क्र.152/2021 धारा 392 ताहि मे 12000/रुपये एवं मोबाईल लूटना स्वीकार किया है। लूट की इस वारदात का शीघ्र पर्दाफाश करने मे SDOP खजुराहो श्री मनमोहन बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमीठा निरीक्षक संदीप दीक्षित के नेतृत्व में उनि शैलेंद्र सिह रावत,सउनि आर.के.तिवारी, सउनि अशोक शर्मा, सउनि नारायन दास,सउनि केशव सिह परिहार, ,प्र.आर.391 राजीव मिश्रा, प्र.आर.142 रामकृपाल शर्मा,आर.17.देवेंद्र,आर.1139 प्रभात, आर.480 धर्मेंद्र जाटव,आर.चालक.1211 इस्लाम मो. तथा सायबर सेल छतरपुर की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।


Bundelikhabar

Related posts

सरपंच और सचिव के आपसी कलह के कारण ग्राम पंचायत बड़गांव विकास से कोसों दूर

Bundeli Khabar

छतरपुर: 22 अगस्त को मध्य प्रदेश रेंजर्स एशोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए पहुंचेंगे हमा डिपो

Bundeli Khabar

22 सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!