31.4 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

आज से खुलेंगे बाजार सुबह 6 से शाम 7 तक

Bundelikhabar

सागर(अभिलाष पवार)- क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि 12 जून की सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक रोजाना बाजार खुलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर सागर द्वारा यह आदेश पारित किया गया जिसके तहत पूर्व में जारी किए गए आदेश के तहत प्रतिबंध यथावत रहेगा। देखने को मिल रहा था की व्यापारियों द्वारा आये दिन असंतोष जताया जा रहा था। जिसके तहत क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब एक बार पुनः बाज़ारों में रौनक देखने को मिलेगी। साथ ही सागर कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग जरूर करें एवं सोशल डिस्टेनसिंग का बाज़ारों में विशेष ध्यान रखा जाए ताकि सागर जिले को जल्द जल्द कोरोना मुक्त किया जा सके। किन्तु यह सब हम और आपके सहयोग से जी संभव होगा।


Bundelikhabar

Related posts

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

बिजवार:भारतपुरा पठारी गाँव के बीच लग्जरी गाड़ियों से आते जुआड़ी, अपराधियों का बोलबाला

Bundeli Khabar

कलेक्टर जबलपुर ने किया पाटन दौरा, दिए आवश्यक निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!